Thursday, 23 January, 2025

---विज्ञापन---

मेगा स्टार Chiranjeevi ने फैन के साथ किया ऐसा बर्ताव, वायरल वीडियो देख गुस्साए लोग!

Chiranjeevi viral video: मेगास्टार चिरंजीवी का एक बहुत बड़ा फैन बेस है, जो उनको फॉलो करता है और उनकी एक झलक पान के लिए बेताब रहता है। मेगास्टार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस भड़क गए हैं, क्योंकि इस क्लिप में एक्टर ने सेल्फी लेने आए फैन के साथ कुछ ऐसा कर दिया है कि लोगों गुस्सा आ गया है।

Chiranjeevi push airline staff

Chiranjeevi viral video: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। चिरंजीवी की फिल्मों को आज भी फैंस को बेसब्री से इंतजार करता है और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो जाते हैं। मगर इस बीच चिरंजीवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट स्टाफ के साथ ऐसा बर्ताव करते दिख रहे हैं। जो उन्हें लोगों की नजरों में ले आया है और लोग उनकी इस हरकत पर भड़क गए हैं।

चिरंजीवी का वायरल हुआ वीडियो

इस वायरल वीडियो में चिरंजीवी अपनी वाइफ सुरेखा लिफ्ट से निकलते दिखाई दे रहे हैं। तभी इंडिगो स्टाफ की टी-शर्ट पहने एक शख्स अपना फोन लेकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है लेकिन एक्टर आगे बढ़ जाते हैं। तभी वो शख्स दोबारा उनके साथ चलते हुए सेल्फी क्लिक करने की कोशिश करता है, तभी एक्टर जो करते हैं, उसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान रह गए हैं।

यह भी पढ़ें:मशहूर डायरेक्टर का MMS लीक, ‘सेमी न्यूड’ हालत में आधी उम्र की लड़की को कर रहे Kiss

सेल्फी लेने आए फैन को मारा धक्का

दरअसल, वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि चिरंजीवी चल रहे होते है और वो शख्स जैसे ही उनके आगे आता है और सेल्फी लेने लगता है, तो वो उसे अपने हाथ से धक्का देते हुए साइड कर आगे बढ़ जाते हैं। उस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस क्लिप को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है, जिसके बाद इस पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं।

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

साउथ फिल्मों के मेगास्टार कहलाने वाले चिरंजीवी का यह वीडियो इस समय तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों को एक्टर का इस तरह से सेल्फी न देना और फैन को धक्का देना बिल्कुल पसंद नहीं आया है। तो वहीं, फैंस अपने फेवरेट एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्होंने सिर्फ उसे साइड किया है।

यह भी पढ़ें:Bigg Boss OTT 3 की ट्रॉफी से उठा पर्दा, टॉप 5 में शामिल हुए ये कंटेस्टेंट

First published on: Jul 31, 2024 05:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.