90s Song: 90 का दशक बॉलीवुड के लिए सुनहरा वक्त माना जाता है. इस दौरान कई ऐसी शानदार फिल्में और गाने रिलीज हुए, जो आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए हैं. ये गानें म्यूजिक प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं. आज हम आपको उस दौर के एक ऐसे दर्दभरे गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे सुनकर आज भी दिल के तार जुड़ जाते हैं.
ये गाना उस दौर में एक गाना ऐसा था, जो दिल टूटने की आवाज बन गया था. हर टूटे आशिकों का ये फेवरेट गाना हुआ करता था. सोनू निगम की मधुर आवाज से सजा ये गाना सुनकर लोग पलभर के लिए रुक जाते थे. ऑटो रिक्शा में बैठो तो यही गाना बजता रहता था. इस गाने की लोकप्रियता इतनी है कि आज भी अगर ये गाना बज जाए तो लोग इसकी धुन सुनकर एक वक्त के लिए यादों में खो जाते हैं.
कौनसा गाना?
प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए तो ये गाना किसी एंथम से कम नहीं था. सोनू निगम ने इस गाने को बड़े खूबसूरत तरीके से गाया है. इस गाने को रिलीज हुए करीब 30 साल बीत रहे हैं, लेकिन इसकी दीवानगी आज भी वैसी ही है. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ की, जो साल 1995 में आई फिल्म ‘बेवफा सनम’ का हिस्सा था.
30 साल बाद भी नहीं भूले फैंस
साल 1995 के सुपरहिट गाने ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ की के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं. बॉलीवुड का ये गाना पाकिस्तानी सिंगर अताउल्लाह खान के लोकप्रिय गीत से प्रेरित था. इस गाने को हिंदी फिल्म बेवफा सनम में नए अंदाज में पेश किया गया था. साल 1995 में आई बेवफा सनम सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म का हर गाना काफी पॉपुलर हुआ था. खासकर ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ ऐसा हिट हुआ कि कई लोग आज भी फिल्म का नाम भूल जाते हैं, लेकिन गाने के बोल नहीं.