TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Sonakshi Sinha ने पहले करवाचौथ पर पहना इतना महंगा मंगलसूत्र, कीमत इतनी हो जाए वर्ल्ड टूर

Sonakshi Sinha Mangalsutra: सोनाक्षी सिन्हा ने करवाचौथ के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो लाल रंग के सिंदूर और साड़ी में नजर आई थीं, लेकिन उनके लुक से ज्यादा उनके मंगलसूत्र ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

Sonakshi Sinha Mangalsutra
Sonakshi Sinha Mangalsutra: करवाचौथ के मौके पर कई हसीनाओं ने अपने लुक से बिजलियां गिराईं। मगर सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का लुक तेजी से वायरल हो रहा है और उसके जमकर चर्चे भी हो रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो लाल रंग के सिंदूर और साड़ी में नजर आई थीं, लेकिन उनके लुक से ज्यादा उनके मंगलसूत्र ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जब सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर से कोर्ट मैरिज की थी, तब एक्ट्रेस को लोगों ने खूब ट्रोल किया था। मगर अब अपने पहले करवाचौथ पर न सिर्फ सोनाक्षी दुल्हन की तरह सजी। इसके साथ ही उन्होंने और जहीर ने व्रत भी किया।

सोनाक्षी ने पहना यूनिक मंगलसूत्र (Sonakshi Sinha Mangalsutra)

लाल साड़ी, सिन्दूर और मंगलसूत्र में बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन बनीं सोनाक्षी बेहद सुंदर लग रही थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने करवाचौथ के मौके पर एक खास डिजाइन का मंगलसूत्र पहना। सबसे खास बात तो यह थी कि वो दिखने में बिल्कुल भी मंगलसूत्र की तरह नहीं लग रहा था। एक्ट्रेस का मंगलसूत्र रोज गोल्ड कलर का था, जिसमें मोती और हीरे लगे हुए थे।

सोनाक्षी के मंगलसूत्र की खासियत

सोनाक्षी ने अपनी फोटोज के कैप्शन में लिखा, 'आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रही हूं। हैप्पी करवा चौथ मिस्टर हसबैंड जहीर इकबाल। यह मेरे प्रेम का प्रतीक है - मेरा BVLGARI मंगलसूत्र सौतोइर नेकलेस।' सोनाक्षी सिन्हा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उन्होंने BVLGARI मंगलसूत्र सौतोइर नेकलेस है। सोनाक्षी सिन्हा का यह खूबसूरत औैर यूनिक मंगलसूत्र 18 कैरेट का है और रोज गोल्ड कलर का ओनिक्स इंसर्ट और मोती, और पावे हीरे से जड़ा हुआ है, जो इससे सबसे अलग बनाते हैं। https://www.instagram.com/luxuriousbymm/p/C_ku-B0T8p1/?img_index=1

सोनाक्षी के मंगलसूत्र की कीमत

सोनाक्षी सिन्हा का मंगलसूत्र जितना दिखने में शानदार है, उसकी कीमत भी उतनी ही है। जी हां, BVLGARI की ऑफिशियल वेबसाइड में इस 18 कैरेट रोज गोल्ड मंगलसूत्र की कीमत 13.6 लाख रुपये है। लाल रंग की साड़ी और चूड़ियों और सिंदूर-मंगलसूत्र ने जहीर इकबाल की दुल्हन सोनाक्षी का रूप ही बदल दिया है। सोनाक्षी और जहीर ने इस साल जून महीने में ही शादी की है और यह कपल का पहला करवाचौथ था, जिसे दोनों ने बड़े प्यार से साथ में सेलिब्रेट किया। यह भी पढ़ें: विवियन-अविनाश को पछाड़, Bigg Boss 18 का मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट बना ये ‘घरवाला’    

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.