TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Sonakshi Sinha के क्या थे शादी को लेकर सपने? क्यों बदल गया मन!

Sonakshi Sinha Wedding: कथित तौर पर कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा जो कोई भी काम अपने माता-पिता से पूछे बिना नहीं करती थीं, आज वे उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने को तैयार हैं। ऐसे में सवाल उठता हैं कि क्या पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा बेटी सोनाक्षी की शादी में शामिल होंगे? जानें, क्या है गॉसिप गलियारों में चर्चा।

Sonakshi Sinha wedding
Sonakshi Sinha Wedding: क्या सोनाक्षी सिन्हा की शादी से ना खुश हैं शत्रुघ्न सिन्हा? क्या बेटी की शादी में नहीं जाएंगे शत्रुघ्न सिन्हा? कुछ ऐसी ही खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं, लेकिन यह माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा शरीक नहीं होंगे। जानें, क्यों?

धर्म और करियर बना वजह

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने माता-पिता की बात का मान रखते हुए कभी भी फिल्मों में ना तो बोल्ड सीन दिए और ना ही उन्होंने बहुत छोटे कपड़े पहने। यहां तक कि वे किसिंग सीन से भी बचीं, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि वे अपने जीवनसाथी चुनने के मामले में वे अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर रही हैं। दरअसल, खबरों के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के कथित ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के धर्म और उनके फिल्मी करियर की वजह से अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी से नाखुश हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी में शरीक नहीं होंगे। बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में सोनाक्षी सिन्हा की शादी खूब चर्चा में है। अब देखना होगा कि क्या सच में बिना माता-पिता के आशीर्वाद के सोनाक्षी सिन्हा करेंगी शादी? यह तो 23 जून को ही पता चलेगा। ये भी पढ़ें: कियारा है नखरे वाली तो अनन्या है फनी, एयर होस्टेस ने बताई एक्ट्रेस की असल कहानी

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.