Monday, September 25, 2023
-विज्ञापन-

Sonakshi Sinha: ‘दहाड़’ की Success के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा नया घर, सी-फेसिंग हाउस को सजाने में जुटी एक्ट्रेस

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस की 'दहाड़' रिलीज हुई थी।

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस की ‘दहाड़’ रिलीज हुई थी जिसमें सोनाक्षी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। अब एक्ट्रेस से जुड़ी लेटेस्ट खबर सामने आ रही है। बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में एक नया घर खरीदा है।

सोनाक्षी ने खरीदा नया घर (Sonakshi Sinha)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में नया घर खरीदा है। खुद एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने घर की कुछ तस्वीरें शेयर की है जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आते ही छा गई हैं। सोनाक्षी की इन फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

दहाड़ में आईं नजर

पिछले कुछ वक्त से सोनाक्षी सिन्हा खबरों में हैं। जिस पल से एक्ट्रेस की सीरीज दहाड़ का ट्रेलर रिलीज हुआ था फैंस उसके रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब सीरीज रिलीज भी हो चुकी है और हिट भी साबित हुई। इसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा ने शानदार एक्टिंग की है। कुल मिलाकर यह सीरीज ओटीटी पर हिट साबित हुई है। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फोटो

अब एक्ट्रेस ने इस नए घर की फोटो शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस जल्द ही सी-फेसिंग इस घर में शिफ्ट होने वाली हैं। घर को सजाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। खुद एक्ट्रेस की पोस्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। सोनाक्षी ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटोज में सोनाक्षी सिन्हा घर में अपने नए फर्नीचर को सेट करती दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी ने लिखा, ‘बहुत मुश्किल, पौधों और बर्तनों और रोशनी और गद्दे और प्लेटों और कुशन और कुर्सियों और टेबल, कांटे और चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ सिर घूम रहा है, एक घर बनाना आसान नहीं है।’

 

पल भर में ही सोनाक्षी सिन्हा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स की बात करें तो वह ‘दहाड़’ के बाद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी। इस मूवी में उनके साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी दिखाई देने वाले हैं।

Latest

Don't miss

Shahnaz Gill ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन दिखाया हुश्न का जलवा, देखें Killer Look

Shehnaaz Gill Latest Photos Viral: अपने चुलबुले नेचर और वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। यूं ही...

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को मिला संडे बेनिफिट, कमाई में आया उछाल

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: हैंडसम हंक विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) को...

Divya Dutta Birthday: एक घटना ने बदल दी दिव्या की जिंदगी आज भी हैं कुंवारी, सलमान की बहन बन पाई पहचान

Divya Dutta Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज यानी 25 सितंबर को दिव्या का बर्थडे है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here