TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

‘लड़की ब्यूटीफुल…’ से लेकर ‘लाला लोरी’ तक, इन 5 गानों ने Rahul Fazilpuria किया फैमस

Singer Fazilpuria Songs: फेमस हरियाणी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चलिए आपको फाजिलपुरिया के उन 5 गानों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने उन्हें फेमस बनाया है।

Singer Fazilpuria Songs: फेमस हरियाणी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, कुछ समय पहले सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में सिंगर फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए थे। वहीं, अब हरियाणा पुलिस को इस मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सिंगर पर हमला करने वाले 5 बदमाशों को पकड़ लिया है। मालूम हो कि गुरुग्राम में रहने वाले सिंगर फाजिलपुरिया ने कई हिट गाने दिए हैं। जिसमें 'लड़की ब्यूटीफुल…' से लेकर 'लाला लोरी' तक शामिल हैं। चलिए आपको फाजिलपुरिया के उन 5 गानों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने उन्हें फेमस बनाया है।

'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल…'

'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल…' राहुल फाजिलपुरिया का वो पहला गाना है, जिसकी वजह से वह लोगों के बीच फेमस हुए। इस गाने में वह रैपर बादशाह के साथ नजर आए। फाजिलपुरिया का ये गाना दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में काफी हिट हुआ। इसी गाने की वजह से फाजिलपुरिया को बॉलीवुड में एंट्री का टिकट मिला। इसके बाद इस गाने को री-क्रिएट कर फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में इस्तेमाल किया गया, जो काफी ज्यादा हिट हुआ।

'जिम्मी चू…'

'जिम्मी चू…' गाने से राहुल फाजिलपुरिया को दिल्ली-एनसीआर में पहली सफलता मिली। राहुल फाजिलपुरिया का ये गाना देखते ही देखते दिल्ली की पार्टियों की जान बन गया। इस गाने पर अब तक मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं।

'2 मेनी गर्ल्स'

'2 मेनी गर्ल्स' गाने में फिर से राहुल फाजिलपुरिया रैपर बादशाह के साथ नजर आए। इस म्यूजिक वीडियो में भी लोगों ने उनकी और बादशाह की जोड़ी को काफी पसंद किया। इस गाने को यूट्यूब पर 610 लाख बार देखा जा चुका है।

'लाला लोरी'

'लाला लोरी' राहुल फाजिलपुरिया के हिट गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यह गाना राहुल फाजिलपुरिया का यूट्यूब पर देखे जाने वाला म्यूजिक वीडियो है। 'लाला लोरी' सॉन्ग को यूट्यूब पर 544 मिलियन व्यूज मिले हैं।

'हरियाणा रोडवेज'

राहुल फाजिलपुरिया के हिट सॉन्ग की लिस्ट में 'हरियाणा रोडवेज' शामिल है। उनका ये गाना शहरों से ज्यादा हरियाणा के गांवों में पॉपुलर हुआ। इस गाने को यूट्यूब पर 200 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव से नीलम-नतालिया तक कौन-कौन हुआ पहले हफ्ते नॉमिनेट? देखें लिस्ट


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.