Actress Birthday Special: साल 11 में एक फिल्म आई, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए. फिल्म का आइटम सॉन्ग आज भी लोगों के जुबान पर छाया हुआ है. लोगों के बीच जैसे-जैसे फिल्म की पॉपुलेरिटी बढ़ी और मूवी की सच्चाई सामने आई. लोगों को पता चला कि फिल्म की कहानी साउथ की स्टार एक्ट्रेस सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म का नाम 'द डर्टी पिक्चर' है. आज हम आपको सिल्क स्मिता की जिंदगी से जिंदगी के अनकहे किस्सों के बारे में बताते है.
सिल्क स्मिता का असली नाम
सिल्क स्मिता का जन्म 2 दिसंबर 1960 को आंध्र प्रदेश के कोव्वाली गांव में हुआ था. सिल्क स्मिता का असली नाम वदलापति विजयलक्ष्मी है. सिल्क स्मिता का परिवार बहुत गरीब था, इसी गरीबी की वजह से 10 साल की उम्र में उनकी पढ़ाई छूट गई, जिसके बाद वो अपनी मां के साथ घर के काम में मदद करने लगी. फिर 14 साल की उम्र में उनके माता-पिता ने उनकी शादी एक बड़े उम्र के व्यक्ति से करा दी.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Samantha और Raj Nidimoru ने लगाई शादी पर मुहर, फोटो हुई वायरल
---विज्ञापन---
16 की उम्र में घर छोड़कर भागी
इस शादी ने सिल्क स्मिता के जीवन को नरक जैसा बना दिया था. बताया जाता है कि स्मिता के पति बहुत शराब पीते थे और उनके साथ मारपीट करते थे. इसके अलावा, उनके ससुराल वाले भी उन्हें प्रताड़ित किया करते थे. सिल्क स्मिता ये सब ज्यादा सह नहीं पाई. शादी के करीब 2 साल बाद 16 की उम्र में वो घर छोड़कर भाग गई.
नौकरानी से बनी एक्ट्रेस
कहा जाता है कि घर से भागने के बाद सिल्क स्मिता चेन्नई चली गई थीं. यहां उन्होंने लोगों के घरों में नौकरानी का काम किया. इसके बाद वो एक्ट्रेस की टच-अप आर्टिस्ट बन गईं. इस दौरान लगातार फिल्म सेट पर रहते हुए उन्हें फिल्मों में काम करने की इच्छा हुई. इतना ही नहीं, उन्हें कई फिल्मों में एक्स्ट्रा आर्टिस्ट के रूप में काम करने का मौका मिलता रहा.
मौत ने किया सबको हैरान
इसके बाद साल 1980 में आई तमिल फिल्म 'वंदिचक्करम' में स्मिता ने ऐसा डांस किया, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद सिल्क स्मिता ने 450 से अधिक फिल्मों में काम किया. फिर 22 सितंबर 1996 की रात अपनी कामयाबी जिंदगी जी रही सिल्क स्मिता इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर कर चली गईं.