-विज्ञापन-

Shraddha Kapoor Birthday: कार की छत पर चढ़कर श्रद्धा कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज

Shraddha Kapoor Birthday: श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर का जन्म 1987 को मुंबई में हुआ था।

Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर का जन्म 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा कपूर के पिता इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर शक्ति कपूर हैं। शक्ति कपूर को आज भी लोग उनके विलेन रोल के लिए याद करते हैं।
एक्टिंग के साथ करती हैं ये काम (Shraddha Kapoor Birthday)
एक्टिंग के साथ ही साथ श्रद्धा कपूर बेहद ही अच्छी सिंगर भी हैं। उन्हें कई बार स्टेज पर परफार्म करते हुए भी देखा गया है। श्रद्धा की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से हुई। उसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए इंडिया से बाहर चली गईं। श्रद्धा ग्रेजुएशन करने के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी चली गई थी। हालांकि कुछ वक्त के बाद वो पढ़ाई छोड़कर वापस आ गईं।

रणबीर कपूर के साथ आने वाली हैं नजर

वापस आने के बाद श्रद्धा कपूर ने फिल्मों की तरफ रुख किया और आखिरकार कई फिल्मों के बाद उन्होंने अपने पिता की तरह ही इंडस्ट्री में पहचान बना ली है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। कम वक्त में ही उन्होंने इंडस्ट्री के कई टॉप एक्टर्स के साथ काम कर लिया है। आज श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसी कड़ी में उनकी अगली फिल्म एक्टर रणबीर कपूर के साथ आने वाली है। श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

आज मना रहीं हैं अपना बर्थडे

फिलहाल, श्रद्धा कपूर 3 मार्च यानी शुक्रवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में श्रद्धा कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। श्रद्धा कपूर के तमाम चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश करने के लिए उनके घर के बाहर पहुंच गए। श्रद्धा कपूर ने कार के रूफ टॉप से बाहर आकर सभी से मुलाकात की।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो (Viral Video)

इस दौरान उन्होंने फैंस से मिलकर गिफ्ट्स एक्सेप्ट किए और सभी का शुक्रिया अदा किया। श्रद्धा कपूर के घर के बाहर से आईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Latest

Don't miss

Rakesh Roshan: करण अर्जुन में इस एक्टर की बदल सकती थी किस्मत, हाथ से निकल गई ब्लॉक बस्टर फिल्म

Rakesh Roshan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन इंडस्ट्रि का...

RRR: फिल्म ने पूरा किया एक साल, खुद S. S. Rajamouli के बेटे ने किया इमोशनल पोस्ट

RRR: फिल्म "आरआरआर" को रिलीज हुए एक साल पूरा...

Farzi: शाहिद कपूर की इस वेब सीरीज के आगे सब “फर्जी”, तोड़ दिए Mirzapur 2 के भी Records

Farzi: शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी को लेकर...

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने ताज डिवाइडेड बाय ब्लड देख कही ये बात, बोले-नसीरुद्दीन शाह…..

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक वेब सीरीज ताज...

Rakesh Roshan: करण अर्जुन में इस एक्टर की बदल सकती थी किस्मत, हाथ से निकल गई ब्लॉक बस्टर फिल्म

Rakesh Roshan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन इंडस्ट्रि का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया हैं। इसके साथ ही उन्होंने...

Kapil Sharma: अपने शो में इस शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते कपिल शर्मा, मेकर्स ने किया ऐलान

Kapil Sharma: कपिल शर्मा के शो को लेकर खुद कपिल शर्मा ने एक खुलाास किया है। दरअसल कपिल शर्मा हाल ही में करीना कपूर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here