TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

वो बॉलीवुड एक्टर, जिसने कंगना रनौत संग दी हिट मूवी, रेप केस में गए जेल; पहचाना कौन?

Shiney Ahuja Throwback Story: अक्षय कुमार और कंगना रनौत के साथ हिट मूवीज देने के बाद एक एक्टर इंडस्ट्री से गायब हो गया। 2011 में रेप केस के आरोप में जेल की सजा भी काट चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर की कहानी...

Shiney Ahuja Throwback Story: बॉलीवुड में एक्टर्स को कई उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक एक्टर है जिसने कंगना रनौत और अक्षय कुमार के साथ हिट मूवीज दी। अपनी एक्टिंग और लुक से ऑडियंस का दिल जीत लिया। लेकिन एक इंसीडेंट ने उनकी पूरी लाइफ बदल कर रख दी। एक्टर को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। जी हां हम बात कर रहे हैं भूल भुलैया में शानदार किरदार निभाने वाले शाइनी आहूजा की। कानूनी विवाद में फंसने के बाद एक्टर की पूरा करियर खत्म हो गया। आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें।

इन मूवीज से बनाई पहचान

शाइनी आहूजा के लुक्स ऑडियंस को दीवाना बना देते थे। कंगना रनौत के साथ 'गैंगस्टर' मूवी में उनको काफी पसंद किया गया था। वहीं शाइनी 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'भूल भुलैया' जैसी बेहतरीन मूवी कर चुके हैं। भूल भुलैया में वह अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ नजर आए थे। मूवी में उनके किरदार ने खूब वाहवाही बटोरी थी। वहीं शाइनी की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की गई थी। यह भी पढ़ें: Jackie Shroff की को-एक्ट्रेस से बेटी को जलन क्यों? Krishna Shroff ने इंटरव्यू में किया रिवील

हाउस हेल्पर ने लगाया आरोप

शाइनी के जीवन में एक घटना ऐसी हुई जिसका असर उनके करियर पर पड़ा। 2009 में शाइनी पर उनकी 19 साल की हाउस हेल्पर ने रेप के आरोप लगाए। इस खबर से इंडस्ट्री ही नहीं उनके फैंस भी चौंक गए थे। वहीं इस केस में 2011 में मुंबई की एक अदालत में सुनवाई हुई और एक्टर को सात साल की सजा सुनाई गई।

इंडस्ट्री से हुए दूर

इसके बाद शाइनी का करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया। कोई भी निर्माता उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। रेप के आरोप साबित होने पर उनकी इमेज हर जगह खराब हो गई थी। विवादों के बाद इंडस्ट्री में कोई भी उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहता था। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर इसके बाद लाइमलाइट से दूर हो गए और फिलीपींस चले गए। अभी भी शाइनी इंडस्ट्री से दूर रहते हैं। यह भी पढ़ें: Govinda की दूसरी बेटी की कैसे हुई थी मौत? पत्नी सुनीता ने पॉडकास्ट में रिवील किया डर

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.