TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Shikhar Dhawan की इन रील्स को देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, बीवी को भी किया रोस्ट

Shikhar Dhawan: इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने डोमेस्टिक क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। आज हम आपको शिखर की कुछ ऐसी फनी रील्स दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देख आप क्या कोई भी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएगा...

इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम
Shikhar Dhawan Reels: इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है कि शिखर ने डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस खबर के सामने आते ही उन लोगों का दिल टूट गया है जो शिखर से बहुत प्यार करते हैं। क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया कि अब वो अपनी घरेलू क्रिकेट की जर्नी को खत्म कर रहे हैं। इसमें तो कोई दो राय नहीं है कि शिखर को टीम इंडिया का सलामी बल्लेबाज कहा जाता है। हालांकि वो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन उनके चाहने वाले हमेशा उन्हें पिच पर देखना चाहते थे। शिखर ने आखिरी मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। बेशक वो क्रिकेट से थोड़ा दूर चले गए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी फनी रील्स के माध्यम से लोगों से जुड़े रहते थे। चलिए आज शिखर की उन रील्स को ही देख लेते हैं जिन्हें देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

शिखर की इस रील को देख आ जाएगी हंसी

शिखर धवन जितने अच्छे क्रिकेटर हैं उतने ही अच्छे एंटरटेनर भी हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर रील्स डालते रहते हैं। शिखर ने एक रील डाली जिसमें वो सोफे पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। वो कहते हैं कि बोल रही थी वो कि जान घर पर कोई नहीं है... मैं गया तो सच में ताला लगा हुआ था। इतना कहने के बाद उन्होंने फनी सा मुंह बनाया जिसे देख हर कोई उनकी मासूमियत का दीवाना हो गया।

पत्नी को किया रोस्ट

इस रील में शिखर धवन ने पत्नी को लेकर रील बनाई है। वो कहते दिखाई दे रहे हैं कि पत्नियां जितना भी काजू बादाम खाएं, पिसता आदमी ही है। इतना कहने के बाद हंसी का ठहाका गूंज उठा।

पदोमती पर बनाई फनी रील

शिखर धवन का इंस्टाग्राम उनकी फनी रील्स से भरा हुआ है। क्रिकेटर ने एक पाकिस्तानी सिंगर के हिट गाने पदोमती पर एक रील बनाई है। उनके कमाल के फेस एक्सपीरिंयस देख हंसना तो लाजमी है। यह भी पढ़ें: बेटे की मौत बनी तलाक की वजह, खेत में जलाई लाश, 56 की उम्र में 12 साल छोटी लड़की को बनाया बीवी

अक्षय कुमार संग डांस वाला वीडियो

शिखर धवन ने अक्षय कुमार के साथ भी एक वीडियो बनाया था जिसमें वो डांस करते नजर आते हैं। शिखर ने अक्षय को कांटे की टक्कर देते हुए डांस मूव किए।

बीवी को लेकर बनाई रील

शिखर ने एक और रील में बीवी को रोस्ट करते हुए रील बनाई। इसमें वो बोलते हैं कि कई लोग इसलिए भी शादी नहीं कर रहे हैं कि बीवी पीटती है। अरे पागलों बीवी रोज थोड़े ही पीटती है और फिर वो नेल बाइट करने लगते हैं। यह भी पढ़ें:  फेमस एक्ट्रेस पर बाइक सवारों ने किया हमला, डरी हुई पायल ने रोते हुए सुनाई आपबीती

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.