-विज्ञापन-

Shekhar Suman: कंगना के बाद शेखर सुमन ने किया प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट, बताया बेटे के खिलाफ हुआ था गैंगअप

Shekhar Suman: प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई राज पर से पर्दा उठाया है।

Shekhar Suman: बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई ऐसे राज पर से पर्दा उठाया है जिसके बारे में स्टार्स बात करने से कतराते हैं। जब से प्रियंका चोपड़ा का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तब से ही इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक उनके इंटरव्यू पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में कंगना रनौत ने प्रियंका का सपोर्ट करते हुए करण जौहर पर निशाना साधा था। अब इस कड़ी में एक्टर शेखर सुमन भी आगे आ गए हैं। उन्होंने भी प्रियंका का सपोर्ट करते हुए बॉलीवुड के गैंगअप पर निशाना साधा है। अब एक्टर शेखर सुमन ने भी इसको लेकर रिएक्ट किया है।

शेखर सुमन ने किया ट्वीट

शेखर सुमन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि किस तरह से लोगों ने उन्हें और उनके बेटे के खिलाफ गैंगअप किया था। एक्टर ने लिखा है-मैं इंडस्ट्री में कम से कम चार लोगों को जानता हूं जिन्होंने मुझे और मेरे बेटे अध्ययन को कई प्रोजेक्ट से हटाने के लिए गैंगअप किया था। मुझे यह अच्छे से पता है। इन गैंगस्टर्स का बहुत दबदबा है और वह लोग एक रैटल स्नेक से ज्यादा खतरनाक हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वह लोग रुकावटें पैदा कर सकते हैं, लेकिन हमें रोक नहीं सकते हैं।

एक के बाद किए कई ट्वीट

इतना ही नहीं अपने पहले ट्वीट के बाद शेखर सुमन रुके नहीं। उन्होंने एक बार फिर ट्वीट करते हुए प्रियंका चोपड़ा की बात की है। उन्होंने लिखा- प्रियंका चोपड़ा का यह सनसनीखेज खुलासा शॉक्ड के रूप में नहीं आया है। यह अच्छी तरह से जाना जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर गिरोह कैसे काम करता है।

यह एसएसआर के साथ हुआ था। यह दूसरों के साथ भी होगा। इस इंडस्ट्री में होता है। प्रियंका ने जाने का फैसला किया। भगवान का शुक्र है कि उसने किया। अब हमारे पास हॉलीवुड में भारत को रिप्रेजेंट करने वाला एक सच्चा ब्लू ग्लोबल आइकन है। जैसा कि कहा जाता है कि हर बादल में उम्मीद की किरण होती है।

हर तरफ हो रही प्रियंका चोपड़ा की चर्चा

अब उनके इस पोस्ट की हर जगह चर्चा हो रही है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के उस इंटरव्यू पर कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री ने भी एक्ट्रेस के बयान सपोर्ट किया था। इतना ही नहीं प्रियंका की मैनेजर पर इसके सपोर्ट में बात करते हुए नजर आईं थी। अब शेखर सुमन ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है और इंडस्ट्री पर निशाना साधा है।

Latest

Don't miss

Apple WWDC 2023: विजन प्रो, 15 inch MacBook Air समेत कई धांसू डिवाइस लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सबकुछ!

Apple WWDC 2023: एपल ने वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट विजन प्रो (Vision Pro) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट को वर्ल्डवाइड डेवलपर्स...

Twitter की नई CEO लिंडा याकारिनो ने संभाला कामकाज, इनके बारे में जानें अहम 10 बातें

Twitter New CEO Linda Yaccarino: एलन मस्क के बाद आखिरकार ट्विटर की कमान संभालने के लिए लिंडा याकारिनो आ चुकी हैं। इन्हें ट्विटर के...

Kajal Aggarwal Looks: हर ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं काजल अग्रवाल का एलिगेंट लुक, देखें तस्वीरें

Kajal Aggarwal Looks: साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी एक्टिंग के साथ अपनी ब्यूटी के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here