Saturday, 14 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Throwback: शशि कपूर की खूबसूरती में खो गई मशहूर एक्ट्रेस, भूली काम, परेशान डायरेक्टर ने उठाया ये कदम

शशि कपूर की गिनती इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर्स में होती है, जिनकी सुंदरता के सिर्फ दर्शक ही मुरीद नहीं थे। बल्कि फिल्म स्टार्स तक उनकी खूबसूरती के दीवाने थे, कई एक्ट्रेसेस तो खुद इस बारे में खुलासा कर चुकी है।

Shashi Kapoor
Shashi Kapoor

‘कभी कभी मेरे दिल में’, ‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई…’ ये गाने सुनते ही लोगों के जहन में बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर का चेहरा आ जाता है। 18 मार्च को बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर शशि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी (Shashi Kapoor Birth Anniversary) है। शशि कपूर की गिनती इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर्स में होती है, जिनकी सुंदरता के सिर्फ दर्शक ही मुरीद नहीं थे। बल्कि फिल्म स्टार्स तक उनकी खूबसूरती के दीवाने थे, कई एक्ट्रेसेस तो खुद इस बारे में खुलासा कर चुकी है।

शशि कपूर की सादगी और खूबसूरती के चर्चे देश-विदेश में थे और आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में रिवील किया था, जिसे सुनकर आप भी शशि कपूर के चार्म और गुड लुक्स के बारे में अंदाजा लगा पाएंगे।

---विज्ञापन---

शशि कपूर देख खोई एक्ट्रेस

शशि कपूर को अपने जमाने का सबसे हैंडसम एक्टर कहा जाता था और लोग उनके लुक्स के दीवाने हुआ करते थे। सैफ अली खान की मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने एक बार शशि कपूर को याद करते हुए इंटरव्यू में बताया था कि जब फिल्म ‘कश्मीर की कली’ की सेट पर शशि कपूर अपने भाई शम्मी से मिलने आए थे, तो वो कैसे उन्हें देखकर खो गई थीं।

शशि कपूर देख क्या बोली थीं शर्मिला 

शर्मिला टैगोर अपने दौर की सबसे बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस थीं, लेकिन इतनी सुंदर एक्ट्रेस भी शशि कपूर को देखकर अपने होश खो बैठी थी। एक पुराने इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने फिल्म ‘कश्मीर की कली’ के सेट का एक किस्सा बताया था। उन्होंने कहा था कि जब वो फिल्म के सेट पर आए थे, तब ‘मैं उस समय 18 साल की थी, मैंने उनको देखकर खुद से कहा था ओ माई गॉड दिस इज़ शशि कपूर।’

---विज्ञापन---

शशि को देख काम भूली एक्ट्रेस 

शर्मिला टैगोर ने बताया था कि वो एक्टर शशि कपूर को देखकर इस कदर सबकुछ भूल बैठी थीं कि वो उनको देखने के चक्कर में शूटिंग करना तक भूल गई थीं। शर्मिला ने आगे बताते हुए कहा था, ‘मैंने जैसे ही शशि कपूर को देखा, मैं बस देखती ही रह गई। सेट पर शशि के होने की वजह से मैं काम नहीं कर पाई थी।’

---विज्ञापन---

डायरेक्टर ने उठाया ये कदम 

आलम ये था कि शर्मिला टैगोर शूटिंग नहीं कर पा रही थीं और उनकी इस हालत को देखकर निर्देशक शक्ति सामंता को आखिरकार इस मामले में दखल देना पड़ा। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो शूटिंग नहीं कर पा रही थीं, इसलिए डायरेक्टर ने शशि कपूर से अनुरोध किया कि वो सेट से चले जाएं ताकि शूटिंग पूरी हो सके।

चार्म और टैलेंट का संगम थे शशि कपूर

कपूर परिवार ने वैसे तो कई दिग्गज अभिनेता दिए हैं, लेकिन शशि कपूर ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया था। शशि कपूर की बात करें तो वो हैंडसम पर्सनालिटी के लिए बल्कि अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जाने जाते थे। आज भी लोग उनकी फिल्मों के फैन हैं और उन्होंने बॉलीवुड को कई कल्ट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘दीवार’, ‘कभी कभी’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, और ‘नमक हलाल’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 650 करोड़ कमाए, शिवलिंग उठा एक्टर ने लूटी वाहवाही, इस दिन दोबारा रिलीज होगी प्रभास की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म?

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2025 06:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो