बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर, उनकी बेटी सोहा अली खान और नातिन इनाया नौमी खेमू की हाल ही में शेयर की गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन फोटोज में तीन पीढ़ियों का खूबसूरत मेल नजर आ रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में न सिर्फ परिवार का मजबूत बंधन झलकता है, बल्कि यह लम्हे भावनात्मक और प्रेरणादायक भी हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तीन पीढ़ियों की तस्वीरें
सोहा अली खान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी मां शर्मिला टैगोर और बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ बिताए अनमोल पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक ही फ्रेम में तीन पीढ़ियों का खूबसूरत संगम नजर आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तीनों फोटोज में सोहा, उनकी मां शर्मिला और नन्हीं इनाया एक साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में इनाया अपनी मां को गाल पर किस करती हैं और शर्मिला टैगोर कैमरे की ओर देखकर गर्व से मुस्कुराती हैं। एक अन्य तस्वीर में इनाया अपनी दादी के साथ किताब पढ़ती दिखाई दे रही हैं।
सोहा ने लिखा खास नोट
अनदेखी फोटोज के साथ सोहा अली खान ने दिल छूने वाला कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा , "इस सप्ताह परिवार सही तरीके से रहा, तीन पीढ़ियां और अमूल्य जीवन के सबक जो आपको किसी किताब से नहीं मिल सकते।" उन्होंने हैशटैग #प्यार #हंसी और #धीमीजिंदगी का इस्तेमाल किया। उनका ये प्यारा सा पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन की भी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.