TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

कुछ-कुछ होता है के छोटे सरदार जी अब कितने बदल गए, देखे हैंडसम हंक की लेटेस्ट तस्वीरें

Parzaan Dastur: शाहरुख खान और काजोल की मवूी कुछ-कुछ होता है के छोटे सरदार जी अब काफी बदल गए हैं। 26 साल बाद परजान दस्तूर काफी हैंडसम दिखने लगे हैं। आपको भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरें दिखाते हैं।

Parzaan Dastur: शाहरुख खान और काजोल की मूवी 'कुछ-कुछ होता है' में 'छोटे सरदार जी' बनकर लोगों का दिल जीतने वाले परजान दस्तूर अब काफी हैंडसम हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर आप भी उन्हें पहचानने से इनकार कर देंगे। मूवी में परजान ने अपने एक डायलॉग 'तुस्सी जा रहे हो' से ऑडियंस का दिल जीत लिया था। मूवी में उनकी क्यूटनेस देखकर हर किसी का दिल पिघल गया था। अब 26 साल बाद परजान क्यूट से हैंडसम बन गए हैं। आपको भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरें दिखाते हैं।

फनी किरदार आज भी याद

मूवी में परजान का वो फनी किरदार यादगार है। आज भी लोग उस किरदार के बारे में बात करते हैं। अब 26 साल बाद परजान एक दम चेंज हो गए हैं। अब वह काफी हैंडसम हो गए हैं। शाहरुख की पठान मूवी के दौरान भी परजान की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। यह भी पढ़ें: डांडिया नाइट पर ट्राई करें जाह्नवी से लेकर तृप्ति तक के देसी लुक, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव परजान

कुछ-कुछ होता है का ये छोटा कलाकार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। कहीं दार्जिलिंग घूमते हुए तो कहीं जलेबी खाते हुए परजान अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। परजान ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की थी। इस पर यूजर्स को कुछ-कुछ होता है कि याद आ गई। वहीं उनके फैंस ने पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया। परजान इंस्टाग्राम पर अपने फ्रेंड्स के साथ भी पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

इन मूवीज में भी कर चुके हैं काम

करण जौहर की मूवी कुछ-कुछ होता है में परजान के किरदार को खूब प्यार मिला था। पूरी मूवी में उनका एक ही डायलॉग था। लास्ट में जब वह अपने इस फेमस डायलॉग 'तुस्सी जा रहे हो तुस्सी ना जाओ' बोलते हैं तो थियेटर्स में बैठी ऑडियंस हूटिंग करने से रुक नहीं पाती। इस मूवी के बाद भी परजान और भी मूवीज में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में दिखाई दिए। 'दिल बार बार', 'सिकंदर' और 'हम तुम' जैसी फिल्मों में भी परजान को देखा गया। यह भी पढ़ें: बैकग्राउंड डांसर से बनी सलमान खान की लीड एक्ट्रेस, हत्या का लगा आरोप, आपने पहचाना कौन है ये अदाकारा?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.