WAVES 2025 Summit: मुंबई में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 में तमाम फिल्म स्टार्स ने शिरकत की है। इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म स्टार्स तक शामिल हुए हैं और सोशल मीडिया पर तमाम फोटोज भी वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक ही फ्रेम में एक साथ 5 सुपरस्टार्स बैठे नजर आ रहे हैं और ये अद्भूत नजारा कम ही देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो ही फोटोज में कौन-कौन से स्टार्स शामिल हैं। यह भी पढ़ें: YouTube पर देखें ये टॉप 5 Turkish Drama, भूल जाएंगे पाकिस्तानी शोज

1 फोटो पर अटकी निगाहें

वेव्स 2025 की कुछ इनसाइड फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं, जिसमें से एक फोटो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। हम जिस वायरल फोटो की बात कर रहे हैं, उसमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा आमिर खान नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के पांचों सुपरस्टार एक साथ एक ही लाइन में बैठे हुए हैं और उनके साथ में एसएस राजामौली भी दिख रहे हैं।

एक फ्रेम में दिखे सुपरस्टार्स 

ऐसा नजारा बेहद कम ही देखने को मिलता है, जिसमें एक ही फ्रेम में 5 सुपरस्टार्स बैठे हुए नजर आएं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस फोटो को एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'शाहरुख खान - अक्षय कुमार - रणबीर कपूर - आलिया भट्ट - एस एस राजामौली और आमिर खान।'

दीपिका की तारीफ करते दिखे SRK

शाहरुख खान ने इस दौरान करण जौहर और दीपिका पादुकोण के साथ स्टेज भी शेयर किया। जहां उन्होंने दीपिका के मदरहुड के लिए उनकी तारीफ भी की। किंग खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब वो जो भूमिका सबसे अच्छी तरह से निभा रही हैं, इंशाअल्लाह, वो दुआ की मां की है। मुझे लगता है कि वो असल में एक बहुत अच्छी मां हैं।' यह भी पढ़ें: पॉपुलर यूट्यूबर ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, चंद मिनटों में वायरल हुआ वीडियो