TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

IPL Finale में शाहरुख ने पहनी करोड़ों की घड़ी, कीमत जानेंगे तो अंबानी से करेंगे तुलना!

Shah Rukh Khan Richard Mille Watch Price: आईपीएल मैच को शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रही शाहरुख खान की घड़ी। चलिए जानते हैं, शाहरुख खान की घड़ी की कीमत के बारे में।

Shah Rukh Khan Richard Mille Watch Price
Shah Rukh Khan Richard Mille Watch Price: शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन के IPL को जीत चुकी है। जीत के जश्न में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मैदान में नजर आए। इस दौरान, शाहरुख खान, गौरी खान और उनके तीनों बच्चे मौजूद थे। साथ ही अनन्या पांडे, शनाया कपूर और जूही चावला भी मौजूद थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं, यहां आईपीएल मैच जीतने के अलावा सबसे खास बात क्या रही? शाहरुख खान ने मैदान में उतरकर टीम की जीत के बाद अपना सिग्नेचर पोज दिया और फैंस को शुक्रिया अदा किया। इस दौरान वे अपनी घड़ी भी चमकाते नजर आए। क्या आप जानते हैं, शाहरुख खान की घड़ी की कीमत क्या है? तो चलिए जानते हैं शाहरुख ने जो करोड़ों की घड़ी पहनी थी, उसकी असल कीमत क्या है।

पहनी थी करोड़ों की घड़ी

शाहरुख खान ने रिचर्ड मिल कंपनी की करोड़ों की घड़ी पहनी थी। ऐसा माना जा रहा है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ने जो रिचर्ड मिल की यूनिक वॉच पहनी थी उसके लिमिटेड एडिशन हैं। यह वॉच दुनियाभर में कुछ जानी-मानी हस्तियों के पास ही नजर आती है। इस घड़ी का नाम RM 11 - 03 है। इसके 500 एडिशन दुनिया भर में मौजूद हैं। यह वॉच टोनो शेप में आती है। इस घड़ी की कीमत लगभग 3 लाख से 5 लाख अमेरिका की डॉलर है यानी इसकी कीमत 3.5 करोड़ से 5 करोड़ के बीच है।

क्या खास बात है रिचर्ड मिल की इस घड़ी की

शाहरुख ने अपने हाथ में जो घड़ी पहनी थी, ये वॉच टॉप एंड मैटिरियल से तैयार की गई है। इसमें टाइटेनियम, कॉपर, टीपीटी और गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। यह बहुत ही स्ट्रांग होती है और लाइट वेट प्रोडक्ट है। इस घड़ी की खास बात यह है कि इसमें ऑटोमेटिक फ्लाईबैक क्रोनोग्राफ मूवमेंट मिलते हैं जो स्मार्ट वॉच को 50 घंटे तक चलने की पॉवर देते हैं।

कब हुई थी लॉन्च

शाहरुख खान की कलाई में नजर आने वाली इस घड़ी को 2018 में लॉन्च किया गया था। 2018 में जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में इसको लॉन्च किया गया था। इस घड़ी को रिचर्ड मिल और मैक्लॉरेन ऑटोमोटिव ने मिलकर बनाया है। अनंत अंबानी के पास भी है ऐसी घड़ी आपको जानकर हैरानी होगी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी रिचर्ड मिल की ऐसी घड़ी पहनते हैं। हालांकि अनंत अंबानी की घड़ी की कीमत 15 करोड़ के आसपास है। इतना ही नहीं, मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान को भी अनंत अंबानी की घड़ी बहुत पसंद आई थी और उन्होंने उनसे इस बारे में बात भी की थी। वह उनकी घड़ी की दीवानी हो गई थीं। ये भी पढ़ें: Doug Ingle कौन? 20 की उम्र में आयरन बटरफ्लाई बैंड बना कमाए करोड़ों, डूबा कर्जे में, 78 में हुई मौत!

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.