---विज्ञापन---

‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ ही नजर आएगा ये बॉलीवुड स्टार, सुपरस्टार्स की जोड़ी से बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

Jailer 2: रजनीकांत की जेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब फिल्म का दूसरा पार्ट आने को है. वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में शाहरुख कैमियो करते दिख सकते हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख रजनीकांत के दोस्त के रूप में नजर आएंगे.

Jailer 2: रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ है. फिल्म का पहला पार्ट बेहद पसंद किया गया था. ऐसे में इसके दूसरे पार्ट की कहानी का इंतजार हर कोई कर रहा है. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है, जिससे फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ गया है.

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबरों की मानें तो रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में शाहरुख खान की एंट्री हो गई है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख रजनीकांत के खास दोस्त के किरदार में नजर आ सकते हैं. बता दें इसी साल जून के महीने में जेलर 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ऐसे में फिल्म से जुड़ी इस खबर ने दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ा दिया है. ये फिल्म साल 2022 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म जेलर का सीक्वल है.

---विज्ञापन---

एक ही फ्रेम में होंगे दो सुपरस्टार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर 2 में शाहरुख खान एक अजीज दोस्त के किरदार में नजर आएंगे. उनकी एंट्री तब होती है, जब रजनीकांत का रोल मुश्किलों में फंसा होता है और वो खुद को इस मंजर से निकालने के लिए अपने दोस्त को बुलाता है. फिल्म में शाहरुख की एंट्री की खबर ने फैंस और उत्साहित कर कर दिया है. ऐसे में दोनों सुपरस्टार्स को एक ही फ्रेम में देखना फैंस के लिए काफी खास होगा.

---विज्ञापन---

शूटिंग पर चल रहा काम

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 की शूटिंग पर अभी काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस महीने के आखिर में शाहरुख का कैमियो शूट किया जा सकता है. इस फिल्म को नेल्सन डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें रजनीकांत के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और अन्ना राजन भी नजर आने वाले हैं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---