TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

IIFA Awards 2024: शबाना आजमी ने Hema Committee Report पर तोड़ी चुप्पी

Shabana Azmi On Hema Committee Report: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अबू धाबी में चल रहे आइफा अवार्ड 2024 में हेमा कमिटी रिपोर्ट का समर्थन करते हुए भारत में महिलाओं की स्थिति के बारे में बात की...

Shabana Azmi On Hema Committee Report: शबाना आजमी (Shabana Azmi) को उनकी बेबाक बयान बाजी के लिए जाना जाता है। इन दिनों अबु धाबी में आइफा अवॉर्ड (IIFA Awards 2024) 2024 की धूम मची हुई है। इस इवेंट में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की है। इसी लिस्ट में एक और नाम हैं जो शबाना आजमी का है। उन्होंने इस इवेंट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा रही हेमा कमिटी रिपोर्ट (Hema Committee Report) पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखी। एक्ट्रेस ने बताया कि भारत में महिलाओं की कैसी दशा है, उनके साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

शबाना ने महिलाओं की दशा का किया बखान

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस की बात करें तो इसमें शबाना आजमी का भी नाम आता है। एक्ट्रेस बेशक फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन वो अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। अब हाल ही में वो एक बार फिर से महिलाओं पर अपनी राय देकर लाइमलाइट में आ गई हैं। द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने हेमा कमिटी रिपोर्ट का समर्थन करते हुए कहा कि 'आपको समझना होगा कि भारत में महिलाओं की सदियों एक जैसी दशा रही है। उन्होंने कहा कि 16वीं सदी से लेकर 21वीं सदी महिलाएं आगे बढ़ी हैं। लेकिन उन्हें हर कदम पर दबाने की कोशिश की गई है। भारत में महिलाएं प्रगति और दमन का एक विरोधाभास रही हैं, ठीक भारत की तरह।

यह भी पढ़ें: IIFA Utsavam 2024 Winners List: ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ बनीं Aishwarya Rai, देखें लिस्ट

अर्थ को दोबारा रिलीज करने की राय

शबाना आजमी ने महिलाओं के बारे में बात करते हुए हेमा कमिटी रिपोर्ट का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से महेश भट्ट की फिल्म अर्थ को रिलीज करने की जरूरत है। ये फिल्म महिला आंदोलन के बारे में बताती है जो साल 1982 में आई थी। इस फिल्म में स्वतंत्रता के समय से महिलाओं की स्थिति के बारे में बताया गया है।

आइफा अवार्ड 2024

अबू धाबी में आइफा अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया है। इस इवेंट का पहले दिन यानी 27 सितबंर 2024 को आइफा उत्सवम सेलिब्रेट किया गया। अब 28 सितबंर को आइफा अवार्ड का आयोजन किया जाएगा। शो को शाहरुख खान होस्ट करने वाले हैं। आइफा का तीसरा दिन आइफा रॉक म्यूजिक के लिए आयोजित किया जाएगा।

क्या है हेमा कमिटी रिपोर्ट

जानकारी के लिए बता दें कि न्यायमूर्ति की हेमा समिति की रिपोर्ट 9 अगस्त को आई थी। इसमें महिलाओं के दर्दनाक अनुभवों के बारे में बताया गया। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के काम के बदले यौन शोषण के बारे में सच बताया गया। बता दें कि ये रिपोर्ट 5 साल पहले ही केरल पहुंच गई थी। हालांकि अब ये सामने आनी शुरू हुई है। जब से ये रिपोर्ट सामने आई है हर दिन इंडस्ट्री के काले सच सामने आ रहे हैं। यह भी पढ़ें: Laughter Chefs में एक दिन में हुए 3 हादसे, एक कंटेस्टेंट के चेहरे पर गिरे छींटे, एक जलने से बाल-बाल बचा

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.