Exclusive: बॉलीवुड से क्यों गायब हुए थे सनोज? कंगना की किन खूबियों के कायल
Sanoj Mishra Exclusive Interview: डायरेक्टर सनोज मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। महाकुंभ 2025 में वायरल गर्ल मोनालिसा को मूवी ऑफर करने के बाद से ही सनोज चर्चाओं में आ गए थे। अब उन पर संगीन आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि वो लड़कियों को मूवी का लालच देकर फंसाते हैं। सनोज ने News 24 को दिए इंटरव्यू में अपने आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उनको जानबूझकर फंसाया जा रहा है। सनोज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे बुरे समय में सिर्फ कंगना ही उनके सपोर्ट में खड़ी हुईं। आइए आपको भी बताते हैं सनोज ने कंगना के बारे में और क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: Monalisa की असली उम्र कितनी? अभी कहां-किसके साथ, सनोज मिश्रा ने किया रिवील
क्या बोले सनोज?
'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के दौरान मिसिंग होने पर कंगना ने उन्हें सपोर्ट किया था। उस पर अब सनोज ने कंगना की तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'उनको हमेशा सल्यूट है, वो आयरन लेडी हैं। उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है, तभी मैं बोल्ड फैसले ले पाता हूं। वो देश की महिलाओं की आइडल हैं, जिन्होंने अपने दम पर और अपनी काबिलियत पर अपना नाम रोशन किया है। वो देश की एक बेहतरीन एक्ट्रेस और नेता भी हैं। मैं लोगों को बोलना चाहता हूं कि ऐसे लोगों से सीखना चाहिए।'
क्या था 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' बवाल
दरअसल कोलकाता रेस केस के बीच सनोज की मूवी 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' पर काफी बवाल मचा था। सनोज ने मूवी में कोलकाता की जमीनी हकीकत दिखाने का प्रयास किया था। इसके बाद सनोज मिश्रा मुंबई से गायब हो गए थे। उनकी गुमशुदगी से मामला और ज्यादा गरमा गया था।
कंगना ने किया था सपोर्ट
उस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने सनोज के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। साथ ही उन्होंने लोगों से उन्हें ढूंढने की गुजारिश भी की थी। बॉलीवुड में सनोज के सपोर्ट में सिर्फ कंगना ही उतरी थी। कंगना ने ये भी बताया था कि कोलकाता सरकार ने सनोज पर केस दर्ज कर दिया था और वो तब से लापता हैं।
यह भी पढ़ें: SRK को दिल दे बैठी थी Aamir Khan की ये एक्ट्रेस, शादी का पता चला तो टूट गया था दिल; पहचाना कौन?
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.