Bigg Boss OTT3: क्या सच में सना ने विशाल को किस किया? एक्ट्रेस ने खुद किया रिवील तो नैजी का बना मुंह!
Sana Makbul Kiss Vishal Pandey.
Sana Makbul Kiss Vishal Pandey: 'बिग बॉस ओटीटी 3' अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स अपने गेम से दर्शकों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं सना मकबूल, विशाल पांडे और लवकेश कटारिया की दोस्ती भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस बीच शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सना मकबूल बता रही हैं कि उन्होंने विशाल को किस किया था। ये सुनते ही विशाल शरमा जाते हैं जबकि पास में बैठे नैजी का मुंह बन जाता है। जाहिर है कि शो में पिछले कुछ समय से अरमान मलिक जबरदस्ती विशाल और सना का नाम जोड़ने में लगे हुए हैं। वहीं सना मकबूल का नैजी के साथ शुरुआत से खास बॉन्ड रहा है। अब जब सना ने खुद कबूला कि उन्होंने विशाल को किस किया था, तो ये सुनकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।
सना मकबूल ने किया रिएक्ट
'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि सना मकबूल लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और नैजी के साथ बैठी होती हैं। इस दौरान वो हंसते हुए कहती हैं कि 'मैंने तो उस दिन विशाल के गाल पर पप्पी कर दी थी। मैंने इसका हाथ पकड़ा हुआ था। इसने कहा कि हम जा रहे हैं, लेकिन हम नहीं गए।' इसके बाद लवकेश पूछते हैं कि 'तुमने पप्पी कर दी थी?' तब सना कहती हैं, 'हां, मैंने पप्पी कर दी थी। हम नहीं गए थे इसलिए। अब पप्पी कर दी तो क्या हमारा चक्कर चलने लगा?'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के फैंस के लिए गुड न्यूज, पॉपुलैरिटी देख मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम!
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
उधर, सना मकबूल की इस बात को सुनते ही लवकेश कटारिया हंसने लगते हैं, जबकि विशाल पांडे शरमा जाते हैं। हालांकि वो किस वाली बात पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करते हैं। वहीं नैजी का मुंह बन जाता है। जाहिर है कि शो की शुरुआत में चर्चा हुई थी कि नैजी सना मकबूल को मन ही मन में काफी पसंद करते हैं। दोनों की दोस्ती भी काफी अच्छी रही है शो के दौरान। वहीं किस वाली बात करते हुए सना की हंसी नहीं रुकती है।
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे रिएक्ट
सना मकबूल के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, 'नैजी भाई साइड में रो रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'नैजी की दुल्हनिया ले जाएंगे विशाल।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'नैजी साइड में रो रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे नैजी के लिए बुरा लग रहा है।' इस तरह यूजर्स सना मकबूल के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.