TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल के रिश्ते का ‘जिन’ कौन? जानें, शो में क्या बोलीं एक्ट्रेस?

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को हुए तीन महीने हो गए हैं। कपल एक दूसरे के साथ अपनी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। कपल ने हाल ही में अपने रिश्ते के 'जिन' का खुलासा किया है। सोनाक्षी और जहीर ने बताया कि किसने उनके प्यार को सबसे पहले नोटिस किया था।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर से शादी के बाद खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। शादी के बाद सोनाक्षी अपनी शादी और पति के बारे में खुलकर बात करती हैं। हाल ही में हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' में देखा गया था। इस शो में ही कपल ने अपने रिश्ते के 'जिन' के बारे में बात की थी। कपल ने बताया कि उनकी लाइफ का 'जिन' कौन है। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी को तीन महीने पूरे हो गए हैं। सोनाक्षी और जहीर ने सिविल मैरिज की थी। शादी के बाद कपल एक-दूसरे के साथ अपनी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर इकबाल को कई बार हनीमून और वेकेशन पर जाते हुए देखा गया है। जिसकी फोटो और वीडियो कपल सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि कौन है सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लाइफ का 'जिन'?

कौन है सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते का 'जिन'?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल से 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' में जय भानुशाली ने पूछा था कि 'जिन' कौन हैं आपके रिश्ते के? इसका जवाब देते हुए जहीर इकबाल ने बताया था, " आप जानते होंगे, उनका नाम सलमान खान है। जब हमारे प्यार का सिलसिला शुरू हुआ था तब सलमान खान ने ही सबसे पहले नोटिस किया था। सलमान खान ने ही नोटिस किया था जब मैं और सोनाक्षी साइड में जाकर बैठ जाते थे। बात करते थे दो-दो घण्टे।" यह भी पढ़ें: Ananya Pandey का ब्रेकअप पर बड़ा खुलासा, एक्स बॉयफ्रेंड की गंदी चाल का पर्दाफाश

जहीर और सोनाक्षी के रिश्ते को सलमान ने किया था नोटिस

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच बॉन्डिंग देखते हुए सलमान खान ने कपल को अपने पास बुलाया था। सलमान खान ने जहीर और सोनाक्षी से उनके बीच चल रही चीजों के बारे में पूछा था। जहीर इकबाल सलमान खान के बारे में बताते हुए आगे बोलते हैं, "सलमान ने मुझे बुलाया था और पूछा था कि क्या चल रहा है बताओ हम फैमिली ही हैं। इसके बाद मैंने सलमान खान को बताया कि सच्ची फीलिंग है और हम एक दूसरे को प्यार करते हैं।"

सलमान खान ने सोनाक्षी और जहीर को मिलाया था

जहीर इकबाल की बातों के साथ ही सोनाक्षी ने आगे बताया, " हमारी मुलाकात सलमान खान की वजह से ही हुई थी। इसलिए वो डेफिनेटली हमार रिश्ते के 'क्यूपिड', 'जिन' हैं।" सोनाक्षी, सलमान खान को 'जिन' बताते हुए मुस्कुराती हैं। इसके बाद अपने पति जहीर को प्यार भरी नजरों से देखती हैं। सलमान खान के बारे में सुनकर सभी लोगों खुश हो जाते हैं। यह भी पढ़ें: Govinda की दूसरी बेटी की कैसे हुई थी मौत? पत्नी सुनीता ने पॉडकास्ट में रिवील किया डर

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.