TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

सलमान खान के मर्डर की साजिश; पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पांचवा आरोपी गिरफ्तार

Salman Khan News: सलमान खान के फार्म हाउस से कल पुलिस ने 4 शूटर्स को गिरफ्तार किया था। जो सुपरस्टार को कार में भूनने के प्लान को अंजाम देने से पहले रेकी करने आए थे। अब इस मामले में हरियाणा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है और उन्होंने इस केस से जु़ड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सलमान खान
Salman Khan News: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद से पुलिस पहले से कई गुना चौंकनी हो गई है। मगर अभी भी सुपरस्टार के सिर से मौत का खतरा अभी टला नहीं है और एक बार फिर उन्हें मारने की साजिश रची गई है। हालांकि इस बार पुलिस ने आरोपियों के सारे प्लान को पहले ही फांडाफोड़ दिया है। सलमान खान के फार्म हाउस से कल पुलिस ने 4 शूटर्स को गिरफ्तार किया था। जो सुपरस्टार को कार में भूनने के प्लान को अंजाम देने से पहले रेकी करने आए थे। अब इस मामले में हरियाणा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है और उन्होंने इस केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक और शख्स को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा पुलिस के हाथ लगी कामयाबी (Salman Khan News)

लॉरेंस बिश्नोई गैंग लंबे समय से सलमान खान को मारने की साजिश रच रहा है और कई बार वो एक्टर को धमकी भरे लेटर भी भेज चुका है। अब उसने एक बार फिर सलमान को उनके फार्महाउस पर मारने का बड़ा प्लान बनाया था। मगर हमले से पहले ही पुलिस ने फार्महाउस के पास से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब नवी मुंबई के एक्शन के बाद हरियाणा पुलिस ने गैंगस्टर की गैंग के एक और सदस्य को अरेस्ट किया है। https://www.instagram.com/p/Csqi1g_IKcB/

पांचवा आरोपी गिरफ्तार (Salman Khan News)

सलमान खान की हत्या की साजिश मामले में हरियाणा पुलिस ने भिवानी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य जॉनी वाल्मिकी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र 37 साल है। वाल्मीकि पर आरोप है कि वो बाहर से आने वाले आरोपियों के रहने और अपराध करने के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों की व्यवस्था करके उक्त साजिश में शामिल था। वो वीडियो कॉल के जरिए साजिश के आरोपियों के संपर्क में था। हरियाणा पुलिस ने इस शख्स की गिरफ्तारी नवी मुंबई द्वारा दिए गए अपडेट्स के आधार पर की है। ये गिरफ्तारी शनिवार को की गई है। गिरफ्तारी के बाद पनवेल सिटी पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक विनोद लभडे ने आरोपी वाल्मिकी को भिवानी न्यायालय में पेश किया। जहां अदालत ने उसे 5 जून 2024 तक की ट्रांजिट कस्टडी रिमांड दी है। नवी मुंबई पुलिस आरोपी को लेकर पनवेल लौट रही है।

लॉरेंस बिश्नोई की साजिश हुई नाकाम

बता दें कि काले हिरण मामले के बाद से ही सलमान खान के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग के लोग पड़े हुए हैं। पहले सुपरस्टार के घर के बाहर फायरिंग करवाई गई थी, अब सलमान को कार में ही भूनने का प्लान बनाया था। अपनी साजिश को अंजाम देने से पहले पनवेल वाले फार्म हाउस पर गैंग के 4 सदस्य रेकी करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर धर-दबोचा। अब इस मामले में पांचवा आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है। सलमान खान पर जानलेवा हमले के बाद से उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है और साथ ही पुलिस भी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग पर अपनी पैनी नजरें लगाए बैठी है। यह भी पढ़ें: Raveena Tandon से जुड़े मारपीट मामले का क्या है सच? मुंबई पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.