TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

यूजर के RIP लिखते ही जिंदा हुआ कॉमेडी एक्टर, रूपाली गांगुली के ननदोई बन मिली थी पहचान

Deven Bhojani: मशहूर एक्टर देवेन भोजानी अपनी फर्जी मौत की खबर के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में एक यूजर ने उनको लेकर ट्वीट किया था कि 'उन्होंने हमें हंसाया और बहुत प्यारी आत्मा थी। शांति से आराम करें।' उसके बाद एक्टर ने ट्वीट कर सबको बताया कि वो जिंदा है। चलिए बताते हैं कि देवेन भोजानी ने किस किरदार से लोगों को बीच अपनी खास पहचान बनाई थी।

Deven Bhojani: 'साराभाई वर्सेस साराभाई', 'भाखरवाड़ी', 'बा बहू और बेबी' जैसे टेलीविजन शोज से अपनी खास पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर देवेन भोजानी (Deven Bhojani) अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने-जाते हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में नजर आने वाले देवेन भोजानी के लिए हाल ही में एक एक्स यूजर ने शोक संदेश लिखा था। एक्स यूजर ने मान लिया था कि एक्टर देवेन भोजानी की मौत हो गई है और ऐसे में RIP पोस्ट देखकर एक्टर ने खुद ट्वीट कर यूजर की गलतफहमी को दूर किया है। उनके ट्वीट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है और एक बार फिर एक्टर चर्चा में आ गए हैं।

यूजर ने लिखा RIP जिंदा हुआ एक्टर

दरअसल, एक्टर देवेन भोजानी (Deven Bhojani) ने एक्स पर एक इंटरव्यू का लिंक साझा किया था। उनके इस लिकं पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उन्होंने हमें हंसाया और बहुत प्यारी आत्मा थी। शांति से आराम करें।' एक्स यूजर के इस कमेंट को पढ़ते ही देवेन भोजानी ने तुंरत रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया। एक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा, ''हेलो! हेलो! मैं जिंदा हूं यार' इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया।

इन किरदारों से मिली खास पहचान

एक समय ऐसा था जब देवेन भोजानी अपने किरदारों के नाम की वजह से घर-घर में पहचाने जाते थे। फिर चाहे वो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' का 'दुष्यंत' हो या फिर 'बा बहू और बेबी' में 'गट्टू' का रोल हो। अपने हर किरदार से देवेन भोजानी ने लोगों के दिलों पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। टीवी सीरियल्स के अलावा वो कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, मगर हर लोग उनकी कॉमेडी के मुरीद हैं। 

 रूपाली गांगुली के बने ऑनस्क्रीन ननदोई 

कॉमेडी सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' तो आपको याद ही होगा। इस सीरियल में देवेन भोजानी रूपाली गांगुली के ननदोई 'दुष्यंत' का रोल निभाया था। 'दुष्यंत' के रोल में लोगों को देवेन ने खूब हंसाया था। आज भी उनका वो रोल लोगों को काफी पसंद है और इसके अलावा एक्टर ने कई सारे सीरियल्स में अपने फनी किरदारों से लोगों को काफी इंप्रेस किया था। https://www.instagram.com/p/C71CSCkP0Xu/ यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: अंतिम पलों में धोखा दे गई लव कटारिया की किस्मत, एक झटके में ‘दुश्मन’ को मिली सारी पावर!

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.