TrendingKBC 16Saif Ali Khan

---Advertisement---

कब होगा Rituraj Singh का अंतिम संस्कार? 59 की उम्र में परिवार को कर गये अकेला

Rituraj Singh funeral: फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह के अचानक निधन ने परिवार वालों और फैंस को निशब्द कर दिया है, एक्टर का अंतिम संस्कार कल होगा।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Rituraj Singh funeral: टीवी की दुनिया के फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। न सिर्फ अभिनेता के परिवार वाले बल्कि फैंस भी इस खबर से निशब्द हो गए हैं। 19 फरवरी की रात का हार्ट अटैक से निधन हो गया। लोगों के दिलों में बसने वाले एक्टर ने सोमवारी की रात को अपनी आखिरी सांस ली। अभी इंडस्ट्री यंग एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की मौत के गम से उबर भी नहीं पाए थे कि एक और एक्टर के निधन की खबर ने सभी का दिल तोड़ दिया है। अब सभी ये जानना चाहते हैं कि कब होगा एक्टर का अंतिम संस्कार?

कब होगा अंतिम संस्कार?

ऋतुराज सिंह अपने पीछे दो बच्चों और बीवी को अकेला छोड़ गए हैं। 19 फरवरी की रात अभिनेता का अपने लोखंडवाला वाले घर में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। अब घरवालों के हवाले से खबर आई है कि बुधवार 21 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार होगा। एक्टर के घरवालों की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया गया है।

कहां होगा अंतिम संस्कार?

घरवालों की ओर से खबर आई है कि एक्टर के पार्थिव शरीर को बुधवार 21 फरवरी को सुबह 9 बजे वर्सोवा अंधेरी स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान दोस्त और रिश्तेदार अपने चहते ऋतुराज सिंह के अंतिम दर्शन कर पाएंगे। उसके बाद सुबह 10:30 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कौन-कौन हैं ऋतुराज सिंह के घर में?

अब बात ऋतुराज सिंह के घरवालों की करें तो अभिनेता अपने पीछे पत्नी चारू सिंह और दो बच्चों अधिराज सिंह और जहान सिंह को पीछे रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

हाल ही में इस सीरीज में नजर आए थे एक्टर

बता दें कि ऋतुराज सिंह हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आए थे।  अभिनेता ने इस सीरीज में शानदार रोल अदा किया। एक्टर ने सीरीज में आतंकवादी का रोल अदा किया था। इसके अलावा  वो लास्ट में रुपाली गांगुली के फेमस नाटक अनुपमा में देखा गया था। यह भी पढ़ें: कौन थे Rituraj Singh? 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से गई जान

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.