---विज्ञापन---

‘कांतारा’ के बाद ‘जय हनुमान’ से बॉक्स ऑफिस फोड़ेंगे ऋषभ शेट्टी, भव्य मुहूर्त से की शुरुआत

Rishab Shetty: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म जय हनुमान की आधिकारिक शुरुआत कर दी है.

Rishab Shetty: कांतारा फिल्म से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले एक्टर ऋषभ शेट्टी अब अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. ऋषभ ने अपनी अगली फिल्म ‘जय हनुमान’ की आधिकारिक शुरुआत भव्य मुहूर्त पूजा के साथ की है. ये कार्यक्रम रविवार को कर्नाटक के कोप्पल जिले के अंजनाद्री बेट्टा में किया गया, जिसे भगवान हनुमान का जन्मस्थान माना जाता है. इस फिल्म को को टी-सीरीज के भूषण कुमार प्रेजेंट कर रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं और इसमें ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म हनुमान का सीक्वल है.

इस फिल्म का प्रोडक्शन मिथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है. रविवार 22 फरवरी को इसकी मुहूर्त पूजा अंजनाद्री बेट्टा में आयोजित की गई, जहां फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ मिथ्री मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर, एक्टर ऋषभ शेट्टी, डायरेक्टर प्रशांत वर्मा और टी-सीरीज के शिव चनाना मौजूद रहे. साउथ एक्टर तेजा सज्जा भी इस समारोह में शामिल रहे.

---विज्ञापन---

फिल्म को लेकर भावुक हुए ऋषभ शेट्टी

फिल्म को लेकर मीडिया से बात करते हुए ऋषभ शेट्टी ने कहा, "मैंने सबसे पहले निर्माता और निर्देशक से भगवान हनुमान की जन्मभूमि पर मुहूर्त आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की थी. आज पूरी टीम यहां उनका आशीर्वाद लेने के लिए एकत्रित हुई है, और हम खुश और भाग्यशाली हैं कि यह इस पवित्र स्थान पर हो सका. 'कांतरा अध्याय 1' की रिलीज से पहले ही 'जय हनुमान' की घोषणा कर दी गई थी, और मैं इसे फिल्म के माध्यम से सेवा करने का एक दुर्लभ अवसर मानता हूं. ये एक दिव्य फिल्म होगी और पर्दे पर अपनी भक्ति दिखाने का एक अवसर होगा. निर्देशक प्रशांत वर्मा ने एक सशक्त कहानी रची है, और मुझे विश्वास है कि भगवान राम और हनुमान के भक्त और अनुयायी इसे गहरी आस्था के साथ अनुभव करेंगेव."

---विज्ञापन---

पैन इंडिया रिलीज होगी 'जय हनुमान'

बता दें कि इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. इससे पहले तेजा सज्जा ने साल 2024 में आई फिल्म हनुमान में लीड किरदार निभाया था. ये फिल्म उसी का सीक्वल है. मेकर्स के मुताबिक इस फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. इसमें शानदार प्रोडक्शन वैल्यू और माडन टेक्निक का उपयोग किया जाएगा, ताकि कहानी के शानदार पैमाने और आस्था के भाव को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके. इसे पैन-इंडिया रिलीज किया जाएगा.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---