TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

29 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का निधन, इस गंभीर बीमारी ने ली जान

Rinky Chakma Passes Away:मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 का खिताब जीतने वाली रिंकी चकमा ने 29 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Rinky Chakma Passes Away
Rinky Chakma Passes Away: एंटरनटेनमेंट वर्ल्ड से एक दुखद खबर सामने आई है। मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 का खिताब जीतने वाली रिंकी चकमा (Rinky Chakma Passes Away) का निधन हो गया है। मॉडल ने 29 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी अचानक मौत पर नेहा धूपिया समेत फैंस शोक जता रहे हैं। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर रिंकी की मौत की पुष्टि की है।

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने दी जानकारी

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने पोस्ट में लिखा, 'अत्यंत दुख के साथ, हम फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा के निधन की खबर साझा करते हैं। एक उल्लेखनीय महिला, रिंकी वास्तव में एक ताकत थी, जो अनुग्रह और उद्देश्य का प्रतीक थी। फेमिना मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व करते हुए, उन्हें मिस ब्यूटी विद ए पर्पस के खिताब से सम्मानित किया गया, जो उनके प्रभावशाली प्रयासों और दयालु भावना का प्रमाण है।'

ऑर्गेनाइजेशन ने जताया शोक

पोस्ट में ऑर्गेनाइजेशन (Femina Miss India) ने आगे लिखा है, 'इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ हैं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। रिंकी, आपके उद्देश्य और सुंदरता की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन सभी लोगों को आपकी बहुत याद आएगी जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य मिला है।'

नेहा धूपिया ने दी श्रद्धांजलि

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (Femina Miss India) की पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और सेलेना जेटली ने कमेंट बॉक्स में मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी रिंकी के कम उम्र में दुनिया छोड़ने पर बहुत दुखी हैं और वो भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कैंसर ने ली जान (Rinky Chakma Passes Away)

https://www.instagram.com/p/BkpcW76A7Wn/ बता दें कि रिंकी चकमा एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर 27 जनवरी को अपनी बीमारी के बारे में बताया था। दरअसल, उन्हें फाइलोड्स ट्यूमर (Malignant Phyllodes Tumour)नाम की बीमारी थी। ये एक तरह का ब्रेस्ट कैंसर होता है और ट्यूमर के इलाज के लिए मॉडल ने सर्जरी भी कराई थी।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.