‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बॉयफ्रेंड की हत्या का लगा था आरोप, जेल में बीती 28 काली रातें, पहचाना कौन?
Rhea Chakraborty Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखे हैं, लेकिन मुश्किलों से हार नहीं मानी। अभिनेत्री कभी अपने अफेयर को लेकर खबरों में रहीं तो कभी बॉयफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने का भी लगा आरोप। रिया ने अपनी लाइफ के कई दिन जेल में भी काटे। जी हां एक इंटरव्यू में उन्होंने जेल के दिनों के बारे में भी बात की थी। हालांकि एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी शानदार है। वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आज रिया का बर्थडे (Rhea Chakraborty Birthday) है तो उनके बारे में बात ही कर लेते हैं।
बतौर VJ की करियर की शुरुआत
रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को हुआ था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, लेकिन अपने करियर की शुरुआत एक्ट्रेस ने बतौर VJ की थी। अभिनेत्री ने फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने बैंक चोर, हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि वो बहुत अधिक फिल्मों में नजर नहीं आईं लेकिन सुर्खियों में बनी रहीं।
सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप
रिया चक्रवर्ती का विवादों से गहरा नाता रहा है। एक्ट्रेस पर उनके बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगा था। एक्ट्रेस को इसके लिए जेल भी हुई और उन्होंने अपनी जिंदगी की 28 काली रातें सलाखों के पीछे बिताईं। हालांकि बाद में वो रिहा हो गईं और अब फिर से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हो गई हैं।
इन लोगों के साथ भी जुड़ा नाम
रिया चक्रवर्ती इंडस्ट्री का वो नाम है जो विवादों में बना ही रहता है। एक्ट्रेस का नाम इंडस्ट्री के कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। वैसे तो सुशांत राजपूत संग उनके रिश्ते ऑफिशियल थे और खबरों के अनुसार वो शादी भी करने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस का नाम आदित्य रॉय कपूर संग भी जुड़ा।
उनके इश्क के चर्चे गॉसिप के गलियारों में फैले हुए थे। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। खबरों में ये भी बात चली थी कि आदित्य को दिखाने के लिए उन्होंने अली फजल संग भी अफेयर चलाया। अभिनेत्री ने आदित्य को दिखाने के लिए अनिल को किस भी किया।
यह भी पढ़ें: लाइव शो में प्राइवेट पार्ट पर कमेंट सुन भड़की मशहूर सिंगर
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.