TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

दिग्गज सिंगर का हार्ट अटैक से निधन, पद्म विभूषण विजेता की मौत से म्यूजिक वर्ल्ड में दौड़ी शोक की लहर

Singer Prabha Atre Passed Away: दिग्गज गायका प्रभा अत्रे (Prabha Atre) का निधन हो गया है और हार्ट अटैक की वजह से सिंगर की मौत हुई है।

Singer Prabha Atre Passed Away
Singer Prabha Atre Passed Away: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायका प्रभा अत्रे (Prabha Atre) का निधन हो गया है और उनकी अचानक मौत से म्यूजिक जगत को धक्का लगा है। सिंगर ने 92 साल की उम्र में दनिया को अलविदा कह दिया है और उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बताया जा रहा है कि वो मुंबई में एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली थीं। मगर उससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। हार्ट अटैक आने के बाद उनके पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

किराना घराने से जुड़ी थीं गायिका (Singer Prabha Atre Passed Away)

प्रभा अत्रे (Prabha Atre) का जन्म 13 सितंबर 1932 में हुआ था। इसके साथ ही वो हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने से जुड़ी हुई थीं। जानी-मानी क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे को उनकी सुरूली आवाज के चलते कई पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। उन्हें साल 1990 में पद्मश्री फिर साल 2002 में पद्म भूषण और हाल ही में साल 2022 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

92 साल में छोड़ी दुनिया (Singer Prabha Atre Passed Away)

गौरतलब है कि 92 साल की उम्र में भी गायका प्रभा अत्रे (Prabha Atre) संगीत की दुनिया में एक्टिव थीं। 13 जनवरी की सुबह सिंगर को हार्ट अटैक आया है, जबकि वो आज ही स्वरप्रभा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली थीं। सिंगर की अचानक मौत से उनके सह-कलाकार और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। म्यूजिक की दुनिया का एक चमकता सितारा इंडस्ट्री ने खो दिया है, मगर वो अपनी आवाज के चलते हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

कब होगा अंतिम संस्कार (Singer Prabha Atre Passed Away)

मशहूर गायक प्रभा अत्रे (Prabha Atre) ने संगीत की दुनिया में काफी योगदान दिया है और वो मात्र 8 साल की उम्र से ही संगीत की दुनिया में कदम रखा था। जानकारी के मुताबिक, के रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं और उनके भारत लौटने के बाद ही गायका का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.