साउथ और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म ‘मायसा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। उनके पोस्टर में दिख रहे भयंकर लुक ने तहलका मचा दिया है। अपने तेज, तर्रार अवतार में नजर आ रही रश्मिका के इस नए लुक ने फैंस को चौंका दिया है। फिल्म एक अखिल भारतीय रिलीज के तौर पर दर्शकों के सामने आएगी और यह एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर होगी जो गोंड जनजातियों की बैकग्राउंड पर आधारित है।

‘मायसा’ में रश्मिका का अब तक का सबसे अलग अवतार 

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मायसा का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा कि यह किरदार उनके लिए एक बिल्कुल अलग और नया अनुभव है। उन्होंने कहा, "यह भयंकर है, तीव्र है और बेहद कच्चा है, मैंने कभी ऐसा रोल नहीं किया।" इस पोस्टर में रश्मिका बेहद गुस्सैल और ताकतवर अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जो दर्शकों को उनके अब तक के सभी किरदारों से अलग लगेगा।

विक्की कौशल ने पोस्टर की तारीफ

मायसा के इस तीव्र लुक ने न केवल फैंस को बल्कि उनके छावा को-स्टार विक्की कौशल को भी काफी प्रभावित किया। विक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “पोस्टर ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए! आपको स्क्रीन पर आग लगाते देखने का इंतजार नहीं कर सकता।”  

निर्देशक रवींद्र पुले ने भी दी प्रतिक्रिया

फिल्म के डायरेक्टर रवींद्र पुले ने भी रश्मिका के पोस्टर के तारीफों के पुल बांधे, उन्होंने कहा, “मायसा दो साल की मेहनत का परिणाम है। हम इसकी कहानी, किरदार और सौंदर्यशास्त्र को बेहद सटीकता से पेश करना चाहते थे। अब हम इस कहानी को दुनिया के सामने लाने के लिए तैयार हैं।” फिल्म में गोंड जनजातियों की कल्चर और स्ट्रगल को एक थ्रिलर फॉर्मेट में दिखाया गया है। यह भी पढ़ें: Sumbul Touqeer Khan की नए शो के साथ TV पर धमाकेदार वापसी, TRP में फिर मचाएंगी तबाही

रश्मिका के स्क्रिप्ट चयन की हो रही तारीफ

फैंस ने रश्मिका के पोस्टर पर जमकर तारीफ करते हुए प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने इस साल स्क्रिप्ट सिलेक्शन में जबरदस्त काम किया है। एक यूजर ने लिखा, “एक और ब्लॉकबस्टर, इस फिल्म का इंतजार नहीं कर सकता।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “यह बहुत अच्छी लग रही है, एक अलग भूमिका निभाना अच्छा है।” यह भी पढ़ें:  Sumbul Touqeer Khan की नए शो के साथ TV पर धमाकेदार वापसी, TRP में फिर मचाएंगी तबाही