Dhurandhar 2 Music Launch Event: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसके रिलीज से दो दिन पहले यानी आज 17 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का म्यूजिक लॉन्च इवेंट हुआ. इवेंट से रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की शानदार वीडियोज सामने आई हैं.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से ठीक पहले फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा गया. वहीं कल यानी 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रिव्यू भी दिखाया जाएगा. हाल ही में आयोजित ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह समेत फिल्म के बाकी कलाकार और संगीत से जुड़े सभी कलाकार मौजूद रहे. इवेंट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुई हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म के लीड स्टार रणवीर सिंह ने म्यूजिक लॉन्च इवेंट में धमाकेदार एंट्री की और गाना आरी-आरी पर झूमते हुए तहलका मचा दिया. एनर्जी से भरपूर रणवीर सिंह ने स्टेज पर अपनी एंट्री करते ही माहौल जमा दिया. इवेंट में रणवीर ब्लैक जींस, ब्लैक जैकेट और व्हाइट टीशर्ट में नजर आए.

---विज्ञापन---

इवेंट में सारा अर्जुन की एंट्री देख हर कोई दीवाना हो रहा है. सामने आए वीडियो में सारा अर्जुन काफी शानदार और खूबसूरत लग रही हैं. स्टेज पर एंट्री करते ही सारा सबका धन्यवाद करती हैं. उनकी प्यारी सी मुस्कान देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे.