TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

फैन का हाथ पकड़ा और सबसे सामने किया Kiss, रणवीर सिंह का Video वायरल

Ranveer Singh Video Viral: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एक खास फैन के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी फैन को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चलिए पूरा मामला जानते हैं…

Ranveer Singh Video Viral: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार रणवीर सिंह अपने एक फैन की वजह से चर्चाओं में हैं। इस खास फैन के साथ उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी फैन का हाथ पकड़ते और उस पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस वीडियो ने फैंस के बीच उनका प्यार और ज्यादा बढ़ा दिया है। चलिए जानते हैं कि उनकी इन तस्वीरों में आखिर ऐसा क्या खास है?

महिला फैन को स्पेशल ट्रीटमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो में रणवीर सिंह उनसे मिलने आई एक बुजुर्ग महिला फैन को स्पेशल ट्रीटमेंट देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले बुजुर्ग महिला फैन को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इसके बाद उन्होंने अपनी बुजुर्ग फैन के हाथ पकड़े और उस पर किस किया। इस पर बुजुर्ग फैन ने रणवीर के सिर पर हाथ फेरा और उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग फैन के साथ पैपराजी के सामने पोज दिए।

वीडियो हुई वायरल

जानकारी के अनुसार, वाक्या उस वक्त हुआ जब रणवीर सिंह ने बांद्रा के एक स्टूडियो में फिल्म की डबिंग के लिए जा रहे थे। स्टूडियो के बाहर उन्हें ये बुजुर्ग फैन मिली, जिन्हें देखकर रणवीर सिंह खुश हुए और बेहद खास तरीके से इतकबाल किया। अब इंटरनेट पर उनकी ये वीडियो खूब वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं: ‘मैंने एक गंदा गाना लिखा…’ जिसकी रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो छोड़कर भागे गीतकार

रणवीर सिंह की 'धुरंधर'

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धार कर रहे हैं। रणवीर की 'धुरंधर' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में होंगे। फिल्म का टीजर पहले रिलीज हो चुका है, अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.