Dhurandhar 2 First Poster Released: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदित्य घर की फिल्म 'धुरंधर 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. फिल्म के मेकर्स ने मूवी के टीजर से पहले इसका पोस्टर रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही ये भी कंफर्म हो गया कि 'धुरंधर 2' एक भाषा में रिलीज नहीं होगी, इसे अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. दरअसल, फिल्म का पहला पोस्टर अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. चलिए आपको बताते हैं फिल्म का पहला पोस्टर कैसा है और इसे कितनी भाषाओं में रिलीज किया गया है.
बढ़ाने लगीं फैंस की बकरारी
जहां फैंस बेसब्री से 'धुरंधर 2' के टीजर का इंतज़ार कर रहे थे, इस बीच फैंस की बेकरारी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसका पोस्टर रिलीज कर दिया. मेकर्स ने रणवीर सिंह के हाथों से 'धुरंधर 2' के टीजर की रिलीज से कुछ घंटे पहले ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज करवा दिया. फिल्म का पहला पोस्टर बहुत ही घांसू है, जिसे रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
---विज्ञापन---
कैसा है 'धुरंधर 2' का पहला पोस्टर?
फिल्म का पहला पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार खूनखराबा एक अलग ही लेवल पर होने वाला है क्योंकि फिल्म का पहला पोस्टर लाल रंग में रंगा हुआ है और बीच में रणवीर सिंह बालों को खेले हुए गुस्से से लाल दिखाई दे रहे हैं. वहीं, पोस्टर के बैकग्राउंड में बड़े-बड़े अक्षरों के साथ 'द रिवेंज' लिखा हुआ है.
---विज्ञापन---
अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पहले पोस्टर को 6 अलग-अलग भाषाओं में शेयर किया है, जिसमें इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा शामिल हैं. पोस्टर को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है.' इससे फैंस के बीच फिल्म के टीजर और सीक्वल के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है.