रणवीर अल्लाहबादिया की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के सवाल से झाड़ा पल्ला, बोलीं- मैं जवाब नहीं…
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में हुए विवाद के बाद काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। तभी से वो सोशल मीडिया से भी गायब से हो गए हैं। वहीं विवाद के बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों ने इस पर अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया। वहीं निक्की ने विवाद के सवाल पर एक महीने बाद भी चुप्पी साधी हुई है। हाल ही में जब उनसे 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर सवाल पूछा गया तो वो इग्नोर करती नजर आईं। आइए आपको भी बताते हैं निक्की ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले विदेश में ‘सिकंदर’ की तगड़ी कमाई, USA में कितनी हुई एडवांस बुकिंग?
क्या बोलीं निक्की शर्मा?
विरल भयानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की। इसमें पैपराजी निक्की से इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद से जुड़ा सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। पैपराजी ने निक्की से पूछा कि जब कोई करीबी दोस्त मुसीबत में होती हैं तो वो मीडिया से कैसे बातचीत करती हैं। इस पर निक्की सवाल से पल्ला झाड़ती दिखीं। उन्होंने शालीनता से कहा, 'मैं अनजान कॉल्स का जवाब ही नहीं देती।' साथ ही इसके बाद निक्की सवाल का जवाब देने से बचती नजर आईं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दोनों एक-दूसरे से हुए अलग
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से पहले निक्की और रणवीर को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते देखा जाता था। वहीं दोनों इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की फोटोज भी शेयर करते थे। वहीं अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया है। इससे सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलनी शुरू हो गई कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।
विवाद के बाद रणवीर की माफी
वहीं विवाद के बाद रणवीर के खिलाफ कई एफआईआर हुईं। इस महीने की शुरुआत में रणवीर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश भी हुए थे। साथ ही उन्होंने विवाद के लिए माफी भी मांगी थी। वहीं रणवीर कपूर को सुप्रीम कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें उनके पॉडकास्ट शो 'द रणवीर शो' को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।
यह भी पढ़ें: लो आ गई Sikandar Trailer की रिलीज डेट, सलमान खान ने उठाया पर्दा
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.