TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

बर्थडे पर रणबीर कपूर का फैंस को स्पेशल गिफ्ट, लाइफस्टाइल ब्रांड किया लॉन्च

Ranbir Kapoor Lifestyle Brand: रणबीर कपूर ने अपने बर्थडे पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। एक्टर ने अपनी लाइफस्टाइल ब्रांड को लॉन्च किया है। सोशल मीडिया पर पोसट डालकर रणबीर ने इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की।

Ranbir Kapoor Lifestyle Brand: रणबीर कपूर आज 42 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर रणबीर ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर के साथ-साथ अब रणबीर फाउंडर के रूप में दिखाई दिए हैं। एनिमल एक्टर ने ARKS लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च किया है। रणबीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस ब्रांड की अनाउंसमेंट की है। रणबीर की फैमिली और फैंस आज उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट देकर उनको खुश कर दिया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

रणबीर ने ARKS अकाउंट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह लॉन में लेटे नजर आ रहे हैं। वीडियो में ब्रांड का लोगो भी दर्शाया गया है। साथ ही पोस्ट में कैप्शन दिया गया है, 'मिलिए संस्थापक से, यह सोशल मीडिया पर नहीं हैं।' इसके बाद पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्टर की पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू सिंह ने शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें: Jackie Shroff की पोस्ट पर पिघला सेलेब्स का दिल, कमेंट सेक्शन में बरसाया प्यार

आलिया और नीतू सिंह ने दी बधाई

आलिया भट्ट ने फायर इमोजी कमेंट किए और नीतू सिंह ने 'शुभकामनाएं' लिखा। लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च होने के बाद रणबीर के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। पोस्ट पर रणबीर के फैंस ने बर्थडे विश भी किया। साथ ही उन्हें नए काम की बधाई भी दी।

10 सालों से कर रहे थे प्लान

ARKS के लॉन्च के बाद रणबीर ने बिजनेस वर्ल्ड में भी कदम रख दिया है। हालांकि ब्रांड के प्रोडक्ट्स की अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में रणबीर ने एक पॉडकास्ट में उद्यमकर्ता के विजन की बात की थी। उन्होंने पॉडकास्ट में बताया था कि वह इसके बारे में लगभग 10 सालों से सोच रहे हैं। एक्टर ने कहा कि ये एक ऐसा ब्रांड होगा जिसमें आवश्यकता की सारी चीजें मिलेंगी।    

इन मूवीज में नजर आएंगे रणबीर

मूवी की बात करें तो रणबीर कपूर को आखिरी बार 'एनिमल' मूवी में देखा गया था। इसे संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था। अब रणबीर नितेश तिवारी की अपकमिंग मूवी 'रामायण' में नजर आएंगे। साथ ही एक्टर की संजय लीली भंसाली के साथ भी 'लव एंड वॉर' मूवी आने वाली है। यह भी पढ़ें: Video: देवरा के शो में सिनेमाघरों में हुई तोड़फोड़, फूंके Jr NTR के पुतले

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.