TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Ranbir Kapoor को क्या हो गया! सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देख बढ़ी फैंस की चिंता

Ranbir Kapoor: सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर उम्र बढ़ती नजर आ रही है। इसे देखकर लोग उनसे पूछ रहे कि किसी फिल्म का लुक तो नहीं।

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो कहे जाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में रणबीर काफी अजीब दिख रहे हैं। फोटो को देखते ही रणबीर के फैंस सोशल मीडिया पर पूछते दिख रहे हैं कि यह उन्हें क्या हो गया। आखिर उनका चेहरा इतना अजीब क्यों दिख रहा है। क्या यह एक्टर का नो मेकअप लुक है या फिर किसी फिल्म के लिए उन्होंने अपना लुक ऐसा किया है। वहीं कुछ फैंस को एक्टर की चिंता भी हो गई है। आइए आपको भी दिखाते हैं उस फोटो की एक झलक।

क्या बूढ़े हो गए रणबीर कपूर

सोशल मीडिया साइट 'Reddit' पर कुछ यूजर्स ने रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर काफी थके हुए और अजीब दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रणबीर इन फोटोज में काफी उदास दिख रहे हैं। फोटो में रणबीर के चेहरे की झुर्रियां साफ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रेडिट यूजर ने लिखा, की क्या सच में यह रणवीर का ओरिजिनल लुक है। क्या रणबीर की उम्र बढ़ रही है, जिसका असर चेहरे पर दिख रहा है। क्या रणवीर बूढ़े हो गए हैं।

कमेंट्स में यूजर ने पूछा किसी फिल्म का लुक है

रणवीर की तस्वीर जैसे ही ऑनलाइन वायरल हुईं। सोशल मीडिया यूजर्स उन पर कई तरह की कमेंट्स करते नजर आएं।  एक यूजर ने लिखा कि संजू के बाद से रणबीर तेजी से बूढ़े होने लगे। वही दूसरे ने लिखा कि संजू फिल्म में वह लगा कर मेकअप 50 साल की संजू की तरह दिख रहे थे। क्या यह किसी फिल्म का लुक है। वही एक और यूजर ने लिखा  'शराब। कपूर इसके लिए जाने जाते हैं।' यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने उड़ाया एक्स पति आदिल का मजाक

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.