Rajpal Yadav-Tanya Mittal: पिछले कई दिनों से राजपाल यादव लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा. वहीं इस समय वो इस केस में जमानत पर रिहा हए हैं. हाल ही में उनकी नई फिल्म भूत बंगला का टीजर आया है. इस फिल्म में वो एक बार फिर अक्षय कुमार संग कॉमेडी का तड़का लगाते दिखने वाले हैं.
'छोटा डॉन' बनकर लौटे राजपाल यादव
हाल ही में राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने आइकॉनिक किरदार छोटे डॉन के अवतार में नजर आ रहे हैं. इस किरदार में वो बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की जान बचाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में तान्या को कुछ गुंडे छेड़ते हैं. वहीं छोटा डॉन आकर उनकी जान बचाता है. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है. ये वीडियो एक विज्ञापन के तौर पर किया गया है. दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
भूत बंगला से होगी राजपाल यादव की वापसी
राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला में दिखने वाले हैं. ये जबरदस्त कॉमेडी फिल्म होने वाली है. ऐसे में दर्शक उनके वहीं पुराना कॉमेडी अवतार को देखने के लिए बेताब है. भूत बंगला इसी 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. बता दें कि जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म होगी.
---विज्ञापन---
बता दें कि राजपाल यादव इस समय चेक बाउंस के एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. कोर्ट ने उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक की अंतरिम बेल दी है. इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है.