Rajpal Yadav Father Death: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पिता की हालत गंभीर होने की खबर मिलते ही राजपाल यादव 23 जनवरी को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि उनके पिता ठीक होकर घर लौटेंगे, लेकिन अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
लम्बे समय से बीमार चल रहे थे
मशहूर फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती थे। राजपाल यादव के पिता की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब थी। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था।
राजपाल यादव के साथ कई और भी स्टार्स को दो दिन पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी। इस घटना के बाद से वह सुर्खियों में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया था कि स्टार्स को धमकी भरे ईमेल पाकिस्तान से आए थे।
यह भी पढे़ं: Saif Ali Khan ने पुलिस को बताया हमले की रात का आंखो देखा सच!
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.