Bigg Boss 18: रजत दलाल ने उड़ाई कैरी मिनाटी की धज्जियां, सलमान खान के सामने छलका दर्द
Rajat Dalal On Bigg Boss 18: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का आगाज हो चुका है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स बारी-बारी आ रहे हैं। सबसे पहले चाहत पांडेय से शो में आने की शुरुआत हुई। उनके बाद कई सेलेब्स आए। अब शो में आए हैं फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल जिन्होंने शो में अपनी आपबीती बताई। और फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी की पोल खोलते हुए उसकी धज्जियां उड़ाई। आइए जानते हैं कि क्या कहा रजत ने जिससे मच गई खलबली।
रजत ने कैरी मिनाटी की खोली पोल
रजत दलाल बिग बॉस 18 के घर में एंट्री मार चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि वो कैरी मिनाटी को पहले नहीं जानते थे। लेकिन जब उन्होंने बिना बात के ही मुझे रोस्ट किया तो मैंने भी पलटवार करते हुए रिएक्ट किया। रजत ने कहा कि उन्हें कैरी पर बहुत गुस्सा आया था। करण वीर मेहरा ने कहा कि आपको क्यों एक यूट्यूबर की जरूरत पड़ी तो वो बोले कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि कुत्ते भौंकते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में डाकुओं के खानदान वाले गुणरत्न सदावर्ते कौन? जिसे देख सलमान खान भी हुए लोटपोट
क्या था पूरा मामला
आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्या था पूरा मामला। चलिए हम आपको बता देते हैं कि फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने एक वीडियो में रजत दलाल को जमकर रोस्ट किया था। कैरी मिनाटी ने रजत के लिए कहा था कि 'रजत का सिर्फ शरीर बड़ा हो गया है दिमाग उसका बच्चों वाला ही है।'
रजत ने भी किया पलटवार
इस वीडियो के बाद रजत भी कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने भी पलटवार करते हुए कहा कि 'एक 5 फुट के #$# ने मुझे पर रोस्ट वीडियो बनाया है, वैसे तो ये उसका काम है। पर मैंने आज तक उसके बारे में कुछ नहीं कहा है। मैं इतने दिनों से शांत बैठा हुआ था पर मुझे जानबूझ कर छेड़ा जा रहा है। मैं शांति से चीजें सुलझा लूंगा एक वो अगर चुप चाप वीडियो हटा देगा या मेरा पार्टी डिलीट कर देगा। लेकर उसका मेल ईगो काफी बड़ा है वो ऐसा नहीं करेगा।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Vivian Dsena: ‘वैम्पायर’ बन डराने वाले विवियन डीसेना कौन? आ गए बिग बॉस के घर में कोहराम मचाने
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.