TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss 18: दो ग्रुप्स में बंटा बिग बॉस का घर, ये कंटेस्टेंट बना मास्टरमांइड

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में पिछले के सीजन की तरह से इस बार भी ग्रुप बनते हुए नजर आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे लोग आपस में ग्रुप बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।  

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' शुरू हो चुका है। इस बार के बिग बॉस के सीजन में काफी मिर्च-मसाला देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन से कंटेस्टेंट ने ऑडियंस को कंटेंट देना शुरू कर दिया है। इस बार के बिग बॉस के सीजन में अलग-अलग फील्ड से सभी बड़े स्टार्स ने घर में एंट्री ली है। फेमस स्टार्स को आपस में भिड़ते हुए देखकर फैंस को काफी मजा आ रहा है।'बिग बॉस 18' के आने वाले एपिसोड के कई सारे प्रोमो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी तरह से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रजत दलाल बिग बॉस के घर में ग्रुप बनाने की बात कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि क्या सच में रजत दलाल का ग्रुप बनाने वाला आइडिया कामयाब होगा या फ्लॉप हो जाएगा।

ग्रुप के कमांडर बने रजत दलाल

'बिग बॉस 18' के घर के किचन एरिया में बैठकर रजत दलाल ग्रुप बनाने की बात करते हैं। वहां मौजूद लोगों से रजत दलाल अपना ग्रुप बनाने के लिए नाम गिनाते हु नजर आ रहे हैं। रजत दलाल कहते हैं, " कल मैं और शहजाद बहुत अलग हिसाब से मौज- मस्ती कर रहे थे। मैंने मजाक में बोला कि हम मजबूत ग्रुप बनाते हैं। हमारे घर में बाकी के ग्रुप तो बन गए हैं। जैसे कि अविनाश, ईशा और एलिश का ग्रुप बन ही गया है।"

रजत के ग्रुप में कौन -कौन होगा शामिल

रजत दलाल अपने ग्रुप में लोगों को शामिल करने वाले लोगों के नाम गिनाते हैं। रजत दलाल घर वालों के नाम गिनते हुए बोलते हैं, "चार लोग तो हैं ही।  मैं, नायरा, बग्गा जी और हेमा जी। इसके बाद वकील जी को भी अपने ग्रुप में शामिल करेंगें। पांचवा चाहत पांडे को शामिल करेंगे।" यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 में 2 घंटे के लिए श्री अनिरुद्धाचार्य ने लिए कितने पैसे? शो से वापस आने पर बताई सच्चाई

रजत दलाल ने बताया ग्रुप से कैसे करेंगे रिवॉल्ट

रजत दलाल बिग बॉस के घर में अपने ग्रुप के साथ रिवॉल्ट करने की भी प्लानिंग करते हैं। रजत दलाल अपनी प्लानिंग बताते हुए कहते हैं, " मैं और नायरा लड़ेंगे। बग्गा जी पीछे से डांस करेंगे। कोई चिल्लाएगा तो हेमा जी को ऑन कर देंगे। इसके बाद सिम्पथी और  इमोशन को एड करने के लिए चाहत पांडे को रखेंगे।" यह भी पढ़ें: ‘सुल्तान’ सेट का स्कूटर लेकर भाग गए थे सलमान खान, फिर एक्टर ने इनको बैठकर कराई थी कस्बे की सैर 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.