Riteish Deshmukh Villains Role: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर 'अमय पटनायक' बनकर पर्दे पर वापसी कर चुके हैं और इस बार उनका सामना एक्टर रितेश देशमुख से हुआ है। 'रेड 2' आज यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म देखने के बाद सब लोग अजय देवगन और रितेश देशमुख के काम की तारीफ कर रहे हैं। इस मूवी में रितेश देशमुख नेता बने हैं और उनके घर पर इनकम टैक्स ऑफिसर अजय देवगन रेड मारने आए हैं।
'रेड 2' में विलेन बनकर रितेश देशमुख ने एक बार फिर दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया है, वैसे ये पहली बार नहीं है, 'रेड 2' से पहले भी इन 2 मूवीज में रितेश देशमुख नेगेटिव किरदार से सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू चला चुके हैं।
यह भी पढे़ें: Hit 3 X reviews: ‘अर्जुन सरकार’ बन छा गए एक्टर नानी, मूवी देख क्या बोली पब्लिक?
रेड 2
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' रिलीज हो गई है, जिसमें रितेश देशमुख एक बार फिर खलनायक के किरदार में नजर आए हैं। रितेश देशमुख फिल्म में 'दादा भाई' का रोल निभाया है और वो होम मिनिस्टर बने हैं। रितेश ने साबित कर दिया है कि वो शानदार एक्टर हैं, कॉमेडी रोल से लेकर विलेन का किरदार बखूबी निभाते हैं।
एक विलेन
साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर दोनों ने लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में विलेन के रोल में एक्टर रितेश देशमुख ने हर किसी को चौंका दिया था। इस फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था और सबसे ज्यादा मूवी में रितेश ने अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया था। पहली बार खलनायक के रोल में रितेश देशमुख हर किसी की उम्मीदों पर खरे उतरे थे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.