Raghav Chadha- Parineeti Chopra: आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में देखा गया है। इस दौरान कपल ने अपनी लव स्टोरी से लेकर करियर तक कई सारी बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे उन्हें अपने गार्डन को छोड़कर गुरुद्वारों और दूसरी जगहों पर  लोगों की नजरों से बचकर मिलना पड़ता था। उन्होंने ये भी बताया कि शादी का फैसला करने से पहले कैसे वे एक बार एक दोस्त के फार्म पर मिले थे। आइए आपको बताते हैं कि कपल ने अपने बारे में और क्या-क्या बात करी है।

रणवीर सिंह के सवाल से शुरू हुआ परिणीति का फिल्मी सफर

परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया कि यशराज फिल्म्स में इंटर्नशिप के दौरान रणवीर सिंह ने उन्हें 'शीला की जवानी' की धुन पर डांस करते देखा और पूछा कि क्या वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने उन्हें तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट दिया, जिसकी शुरुआत 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से हुई। इस दौरान राघव चड्ढा ने मजाक में कहा कि उस फिल्म में परिणीति के किरदार का नाम डिंपल चड्ढा था।

कैसी हुई परिणीति- राघव की पहली मुलाकात  

परिणीति ने बताया कि वह राघव चड्ढा से पहली बार लंदन के एक अवॉर्ड शो में मिलीं। वह एंटरटेनमेंट में आउटस्टैंडिंग अचीवर अवार्ड लेने गई थीं, जबकि राघव पॉलिटिक्स एंड गवर्नेंस के लिए। भाई के कहने पर परिणीति ने मेकर्स से राघव से मिलने की बात की थी। उन्होंने राघव को नमस्ते कहा और उन्हें बताया कि उनके भाई उनके बहुत बड़े फैन हैं। राघव ने जवाब दिया, 'हम मिलेंगे, कल यहीं पर मिलते हैं?'

राघव से मिलते ही गूगल किए थे ये तीन सवाल

अगली सुबह परिणीति राघव से मिलीं, लेकिन उनके साथ 10-12 लोग थे। बातचीत के दौरान परिणीति ने राघव के सिंपल नेचर और लुक और खाने की पसंद से काफी इम्प्रेस हो गई थीं। फिर उन्होंने सोच लिया था, 'मैं इसी शख्स से शादी करूंगी।' मीटिंग खत्म होने के बाद परिणीति ने राघव के बारे में गूगल सर्च शुरू किया। एक्ट्रेस ने राघव के बारे में सर्च किया कि कौन है राघव चढ्ढां? क्या उनकी शादी हो गई है? और उनकी उम्र क्या है? सभी सवालों के सही जवाब मिलने के बाद तय किया कि वह उनसे शादी करेंगी। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फराह खान ने शिल्पा शिरोडकर को कहा ‘बेवकूफ’, जाने किसने काटी किसकी डोर?

छुप-छुपकर मिलते थे कपल

राघव ने बताया कि वह परिणीति को जानते थे। उन्होंने मजाक में कहा कि उन्होंने भी मौके पर चौका मारा। भारत लौटने के बाद दोनों पंजाब में मिले, जहां राघव काम कर रहे थे। शुरुआत में दोनों छुप-छुपकर मिलते थे। राघव ने बताया कि एक बार उन्होंने रात 8:30 बजे अकेले मिलने का प्लान बनाया और परिणीति भी बिना सिक्योरिटी वहां पहुंची थीं। राघव ने बताया कि परिणीति उनसे मिलने अकेले आईं थीं। फिर उन्होंने बताया कि वो लोग किसी खेत खलिहान में आराम से बैठे थे। राघव द्वारा खेत खलिहान बोलने पर परिणीति चौंककर सवालिया अंदाज में कहती हैं, 'खेत-खलिहान?' इसपर राघव बताते हैं कि उनके जानकार का एक गार्डन था। फिर परिणीति कहती हैं, 'अपनी सोच को पॉज करो, अपनी सोच को रिवाइंड करो, खेत में नहीं, किसी का घर था, उसके गार्डन में हम मिले थे।' हालांकि, परिणीति ने साफ किया कि वह खेत-खलिहान नहीं, बल्कि एक गार्डन था। इसके बाद दोनों ने गुरुद्वारा चमकौर साहिब में माथा भी टेका।

उदयपुर में हुई शादी पर की बात

कपल से उनकी उदयपुर में हुई शादी पर भी सवाल किया गया जिसको लेकर राघव ने बताया कि उनकी शादी 5-स्टार होटल में हुई थी, न कि 7-स्टार में। उन्होंने बताया कि 40-50 कमरे बुक किए गए थे और किसी भी कमरे का किराया 10 लाख रुपये नहीं था। परिणीति ने कहा,'स्टाइल पैसे से नहीं, टेस्ट से आती है।' यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के टॉप 5 कौन, किस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा देख रही पब्लिक?