TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

फेमस प्रोड्यूसर का निधन, धर्मेंद्र से परवीन बॉबी तक संग किया था काम

Raaj Grover Passed Away: फेमस फिल्ममेकर राज ग्रोवर के निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है, उन्होंने कई दिग्गज फिल्म स्टार्स के साथ काम किया लेकिन अब हमारे बीच नहीं रहे...

Raaj Grover Passed Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर आई है जिसे सुन इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। जी हां फेमस फिल्म मेकर राज ग्रोवर (Raaj Grover) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार 4 जून को ओल्ड ब्रिज न्यू जर्सी (अमेरिका) में अपनी अंतिम सांस ली। फिल्ममेकर ने कई दिग्गज अभिनेताओं जैसे धर्मेंद्र, स्मिता पाटिल, परवीन बॉबी और विनोद खन्ना के साथ काम किया है। हालांकि वो अब अमेरिका में ही शिफ्ट हो गए थे लेकिन इंडिया में आना जाना लगा रहता था।

राज ग्रोवर की फैमिली

दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर राज ग्रोवर के अचानक निधन की खबर पर किसी को यकीन नहीं हो रहा। खबरों के अनुसार राज की तबीयत भी खराब नहीं थी जो ये कहा जाए की बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। राज की मौत से उनका परिवार भी सदमे में है। वो अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। राज के बारे में ये कहा जाता है कि वो काफी अच्छे और खुशमिजाज इंसान थे। लेकिन दुख की बात है कि अब वो हमारे बीच में नहीं रहे।

इन दिग्गजों के साथ कर चुके हैं काम

राज ग्रोवर हिंदी सिनेमा का कोई छोटा मोटा नाम नहीं थे। उन्होंने अपने करियर में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, परवीन बॉबी, राखी के साथ काम किया है। प्रोड्यूसर की फिल्मों की बात करें तो 'ताकत',  'ठिकाना', जैसी हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही राज ने त्रिलोक मलिक के साथ मिलकर 'आर्या' का भी निर्माण किया है। वहीं राज ने 'द लेजेंड्स ऑफ बॉलीवुड' नामक बुक भी लिखी थी।

अमेरिका में बस गए थे राज

बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर कहे जाने वाले राज ग्रोवर ने बहुत साल पहले इंडिया छोड़ दिया था। वो अमेरिका में जाकर बस गए थे। राज के साथ उनकी फैमिली भी रहती थी। हालांकि ऐसा नहीं था कि विदेश में बसने के बाद उन्होंने इंडिया में आना बंद कर दिया था। वो लगातार अपने यार दोस्तों से मिलने के लिए आते रहते थे। जानकारी के लिए बता दें कि उनका फेमस डायलॉग 'ग्रोवर नेवर ओवर' था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.