Pushpa 2 Actor Dhananjaya Wedding: बॉक्स ऑफिस पर 1740.95 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' में 'जॉली रेड्डी' ने फैंस को खुशखबरी दी है। दक्षिण सिनेमा के फेमस एक्टर डाली धनंजय शादी के बंधन में बंध गए है। एक्टर ने अपनी होने वाली दुल्हन के साथ अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। एक्टर मंडप पर ही अपनी दुल्हन पर प्यार लुटाते दिखाई दिए हैं, चलिए बताते हैं कि एक्टर की पत्नी कौन हैं? यह भी पढ़ें: Netflix के शो ‘Bloodhounds’ की एक्ट्रेस कौन? जिसकी छोटी उम्र में मौत

मैसूर में एक्टर ने रचाई शादी

पुष्पा जैसी फिल्म का हिस्सा रहे एक्टर डाली धनंजय ने अपनी गर्लफ्रेंड संग बड़ी धूमधाम से परिवार की साउथ रीति-रिवाज से शादी की है। गोल्डन रंग की धोती-कुर्ते में एक्टर काफी जच रहे हैं और उनकी दुल्हन भी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। डॉली धनंजय ने मैसूर के प्रदर्शनी मैदान में एक प्राइवेट सेरेमनी में विवाह किया है।

कौन हैं धनंजय की पत्नी?

बता दें कि साउथ एक्टर डाली धनंजय की पत्नी का नाम धन्यता गौराकलर है, जो एक डॉक्टर हैं। धनंजय लंबे समय से डॉक्टर धन्यता को डेट कर रहे थे और अब दोनों हमेशा के लिए पति-पत्नी बन गए हैं। उनकी शादी में सिर्फ कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे, एक्टर ने गुपचुप तरीके से शादी की है। हालांकि सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर उन्होंने खुद अपनी शादी का ऐलान किया है।

मंडप पर दुल्हन पर लुटाया प्यार

एक्टर डाली धनंजय ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर की है, जिनमें वो अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। एक्टर अपनी वाइफ के माथे पर किस पर कर रहे हैं और दूसरी फोटो में उनकी वाइफ उनको किस कर रही हैं। एक तस्वीर में एक्टर धन्यता को मंगलसूत्र बांधते दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: करोड़ों की नेटवर्थ के बाद भी बेहद सिंपल लाइफ जीता है ये एक्टर, पत्नी, मां और बेटी सब फिल्मों में..