TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Priyanka Chopra With Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की बेहद क्यूट फोटो, दिल हार बैठे फैंस

Priyanka Chopra With Malti Marie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को आए दिन मीडिया में सुर्खियां बटोरते हुए देखा गया है। कभी वह अपनी फिल्म तो कभी निक जोनस के साथ अपनी पिक्चर शेयर करके चर्चा में आ जाती हैं। इस […]

Priyanka Chopra With Malti Marie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को आए दिन मीडिया में सुर्खियां बटोरते हुए देखा गया है। कभी वह अपनी फिल्म तो कभी निक जोनस के साथ अपनी पिक्चर शेयर करके चर्चा में आ जाती हैं। इस बार उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज को देखने के बाद लोग भर-भर के पीसी की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। मम्मी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की बहुत ही क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मालती मैरी हैं सोशल मीडिया पर फेमस (Priyanka Chopra With Malti Marie)

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। उनके फैंस को इंतजार रहता है कि कब पीसी अपनी बेटी से जुड़ी कोई पोस्ट करें। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने  मालती मैरी की नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस बार मालती मैरी की यह फोटो बेहद ही अलग अंदाज में है जिसे देखकर फैंस प्यार लुटाने को मजबूर हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट की फोटो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी की नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में मालती मैरी अपनी मम्मी प्रियंका चोपड़ा का मेकअप करती हुईं नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लेटेस्ट फोटो में मालती बेहद ही क्यूट लग रही हैं।

सिटाडेल में जल्द आएंगी नजर (Priyanka Chopra In Citadel)

बात करें एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों उनकी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस सीरीज का ट्रेलर कुछ दिनों पहले सामने आया था। इसमें प्रियंका चोपड़ा को एक्शन करते हुए देखा गया था। ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा को देख फैंस इंप्रेस हो गए थे। सीरीज 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सीरीज के रिलीज होने का इंतजार सभी को है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के कई प्रोजेक्ट्स हैं जो लाइन में लगे हुए हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.