TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा के घर से आई गुड न्यूज, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

Priyanka chopra shared good news: प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। एक्ट्रेस के इन फोटोज को देखकर क्लियर है कि इसी वजह से वो पिछले दिनों इंडिया आई थीं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas
Priyanka chopra shared good news: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भाई सिद्धार्थ और होने वाली भाभी की तस्वीरें शेयर की हैं। यही वजह थी कि प्रियंका पिछले दिनों इंडिया आई थी। उन्होंने इस दौरान फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट किया, जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

किससे शादी कर रहे प्रियंका के भाई

प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ और होने वाली भाभी नीलम उपाध्या के रोका के फोटोज शेयर कर हैशटैगल 'रोकाफाइड' लिखा है। दरअसल, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ लंबे समय से नीलम उपाध्या को डेट कर रहे थे। आखिरकार कपल ने शादी करने का फैसला ले लिया है। दोनों का रोका हो गया है और कपल जल्द शादी कर सकते हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ चोपड़ा ने लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी, जबकि नीलम उपाध्याय पर्पल कलर के शूट में नजर आई थीं।

एक्ट्रेस हैं प्रियंका की भाभी नीलम उपाध्या

प्रियंका की होने वाली भाभी नीलम उपाध्या टॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2012 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी तेलुगू फिल्म 'मिस्टर 7' से, जिससे उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

पहले टूट चुकी हैं एक्ट्रेस की सगाई

इससे पहले प्रियंका के भाई सिद्धार्थ ने दो बार सगाई की है। सिद्धार्थ ने साल 2014 में गर्लफ्रेंड कनिका माथुर के साथ सगाई की थी, हालांकि एक महीने बाद ये रिश्ता टूट चुका था। वही साल 2019 के अप्रैल में उन्होंने इशिता कुमार के साथ सगाई की, जो भी कामयाब नहीं रही। रिश्ता टूटने के बाद सिद्धार्थ ने अपने इंस्टा अकाउंट से फोटो डिलीट कर दी थी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.