TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra: बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस संग जमकर दिए पोज

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंची हैं। इस दौरान तमाम मीडिया पर्सन उन्हें कैप्चर करने के लिए मौजूद रहे। यही नहीं पीसी के फैंस ने भी उनका मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका ने अपनी बेटी को गोद में लेकर […]

priyanka chopra
Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंची हैं। इस दौरान तमाम मीडिया पर्सन उन्हें कैप्चर करने के लिए मौजूद रहे। यही नहीं पीसी के फैंस ने भी उनका मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका ने अपनी बेटी को गोद में लेकर मीडिया को जमकर पोज दिए।

बेटी के साथ पहुंची मुंबई (Priyanka Chopra)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लेकर अलग-अलग एंगल में पोज दिए। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस से लेकर मीडिया तक सब उनका इंतजार कर रहे थे।

पैपराजी को दिए पोज

बता दें कि यह पहली बार है जब प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई पहुंचे। दोनों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलकर पैपराजी को ढेर सारे पोज दिये। इस दौरान प्रियंका बेहद ही खुश नजर आ रही थीं। प्रियंका का लुक भी देखने लायक था। उन्होंने पिंक हाई स्लिट ड्रेस पहन रखी थी। वहीं निक जोसन ने ब्लैक हुडी, डेनिम जींस और ऑरेंज कैप में नजर आए।

बटोर रही हैं सुर्खियां

मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके इंडिया वापस आने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। लोग जमकर उनके सपोर्ट में कमेंट करते हुए नजर आए। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में रही। दरअसल एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से जुड़े कई खुलासे किए हैं जिसे सुनकर इंडस्ट्री से लेकर बाहर तक हल्ला मच गया है। उनके इंटरव्यू के दौरान किए गए खुलासे को लेकर कई स्टार्स उनके सपोर्ट में बात करते हुए नजर आए। खुद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उनके सपोर्ट में बात की है और इंडस्ट्री के कई लोगों पर निशाना साधा है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.