TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

जब प्रियंका चोपड़ा ने पति के लिए ठुकराई थी सलमान खान की फिल्म, कटरीना की हो गई थी चांदी-चांदी

Priyanka Chopra Rejected Salman Khan Movie: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के लिए सलमान खान की मूवी रिजेक्ट कर दी थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी। आइए आपको बताते हैं हम किस मूवी की बात कर रहे हैं।

Priyanka Chopra Rejected Salman Khan Movie: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की करोड़ों कमाने वाली मूवी को ठुकरा दिया था। इससे पहले सलमान और प्रियंका कई मूवीज में साथ काम कर चुके हैं। वहीं इंडस्ट्री में दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। फिर भी प्रियंका ने सलमान की एक फिल्म को करने से मना कर दिया था। बाद में इस फिल्म को कैटरीना कैफ ने किया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी। दरअसल हम 'भारत' मूवी की बात कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं प्रियंका ने इस मूवी को क्यों ठुकरा दिया था।

तीन मूवीज में साथ कर चुके काम

प्रियंका और सलमान खान 2000 के दशक में तीन फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। इनमें 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'सलाम-ए-इश्क' (2007), और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' (2008) मूवीज शामिल हैं। सिर्फ पहली मूवी ही दोनों की हिट साबित हुई थी, बाकी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल जाकर गिरी थीं।

शादी के लिए छोड़ी फिल्म

साल 2019 में आई 'भारत' मूवी में प्रियंका और सलमान की जोड़ी हिट हो सकती थी, लेकिन प्रियंका ने इसे करने से इनकार कर दिया था। अल अब्बास की इस फिल्म को प्रियंका ने शूटिंग शुरू होने के पांच दिन पहले छोड़ दिया था। इसके पीछे का कारण उनकी शादी थी। दरअसल उस समय निक जोनस और प्रियंका की शादी बीच में आ गई, जिसकी वजह से प्रियंका को फिल्म को छोड़ना पड़ा। यह भी पढ़ें: 25 में शादी, 19 साल बाद तलाक, ननद के EX बॉयफ्रेंड पर आया दिल! 50 की उम्र में एक्ट्रेस का नहीं कोई जवाब

कैटरीना की झोली में गिरी मूवी

वहीं मूवी के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा का ये किस्सा शेयर भी किया था। सलमान ने कहा, 'प्रियंका ने मूवी की बजाय यूएसए चूना। आमतौर पर लोग बड़ी मूवीज के लिए शादी छोड़ देते हैं, लेकिन प्रियंका ने शादी को चुना। मैं उनका शुक्रगुजार हूं अगर वह मूवी नहीं छोड़ती तो हम कैटरीना कैफ को साथ में कैसे ला पाते।'

मूवी की कास्ट

प्रियंका के मूवी छोड़ने के बाद सलमान खान ने कैटरीना को मूवी का ऑफर दिया। कैटरीना ने इसे स्वीकार कर अपनी किस्मत एक और बार चमका दी। इस मूवी ने सिनेमाघरों में 100 करोड़ की कमाई की। मूवी में सलमान और कैटरीना के साथ-साथ सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी और तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आए। यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगे पैसे, सलमान खान को दी धमकी, अब बोला- ‘मैसेज गलती से हो गया..’

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.