TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा के घर से आई चौंकाने वाली खबर, महज 3 महीने बाद ही देवर का हुआ ब्रेकअप!

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के घर से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। देसी गर्ल के हैंडसम देवर और अमेरिकन सिंगर जो जोनस का ब्रेकअप हो गया है, खबरें हैं कि उन्होंने महज 3 महीने बाद ही मॉडल से अलग होने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिंगर अपने बच्चों और प्रोफेशन के बीच अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और फिलहाल उनके साथ किसी और रिश्ते के लिए समय नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा के देवर जो जोनास-स्टॉर्मी ब्री
Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) भले ही बॉलीवुड और इंडिया से दूर हो गई हैं, लेकिन वो किसी ना किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के ससुराल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस बार देसी गर्ल अपने देवर जो जोनस की वजह से सुर्खियों में आई हैं। सोफी टर्नर से तलाक के बाद अमेरिकन सिंगर जो जोनस का दिल मॉडल स्टॉर्मी ब्री पर आ गया था। मगर अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के महज 3 महीने बाद ही कपल के ब्रेकअप (Joe Jonas-Stormi Bree Split) की खबरें सामने आ रही हैं। 3 महीने बाद ही हुआ ब्रेकअप! सोफी टर्नर और जो जोनस के तलाक की खबर से हर कोई शॉक्ड था, लोगों को इनके अलग होने की खबरों पर भरोसा नहीं हो रहा था। तलाक के बाद जनवरी महीने में जो जोनस को मॉडल स्टॉर्मी ब्री के साथ स्पॉट किया गया था। लगभग तीन महीने पहले ही कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अब दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है और दोनों कथित तौर पर अलग हो गए हैं।

क्या है ब्रेकअप की वजह?

जो जोनस और स्टॉर्मी ब्री (Joe Jonas-Stormi Bree Split) को इस साल की शुरुआत में ही साथ में देखा गया था, फिर उसके बाद फाइनली कपल ने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया था। जो और स्टॉर्मी के ब्रेकअप को लेकर पेज सिक्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि जो जोनस और स्टॉर्मी ब्री के अलग होने की वजह सिंगर का हेक्टिक शेड्यूल है और वो फिलहाल अपनी सोलो एल्बम में बिजी है। हालांकि अभी तक कपल ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है। सूत्र के हवाले से बताया गया है कि जो जोनस अपने बच्चों और प्रोफेशन के बीच अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस वजह से वो अपनी लव लाइफ को फिलहाल बैक सीट पर रख रहे हैं।

पार्टनर की जरूरत नहीं 

इतना ही नहीं  सूत्र का कहना है कि अगर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के देवर  जो जोनस को सही पार्टनर मिलता है, तो वो पक्का ही है उसके लिए समय निकालेंगे। सिंगर को अभी किसी रिश्ते में आने की जरूरत महसूस नहीं होती है, वो जिस स्थिति  में है वो खुश हैं। जो जोनस और स्टॉर्मी ब्री को पहली बार अपनी दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा गया था, उस मॉडल के साथ समय सिंगर बेहद खुश नजर आ रहे थे। ऐसे में अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया है, हालांकि अभी दोनों इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है। यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने के लिए पाकिस्तान से मिलाया हाथ? जेल में बंद होकर बना रहा मास्टर प्लान  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.