TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Priyanka Chopra के 5 ब्लाउज डिजाइन दुर्गा पूजा पर करें ट्राई, जल जाएंगी पड़ोसन

Durga Puja Look: इंडिया में दुर्गा पूजा का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है और 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। ऐसे में आज हम आपको कुछ बेहतरीन ब्लाउज के डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुर्गा पूजा 2024 में आपके लुक को पूरी तरह से बदल देंगे।

priyanka chopra
Durga Puja Look: भारत में अलग-अलग धर्म और जाति के लोग रहते हैं और हर कोई अलग ट्रेडिशन फॉलो करता है। इंडिया में दुर्गा पूजा का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है और 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। नवरात्री पर लड़कियां और महिलाएं बहुत सजती और संवरती हैं और अगर आप भी इस दुर्गा पूजा में स्टाइलिश और सबसे हटकर दिखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ बेहतरीन ब्लाउज के डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लुक को पूरी तरह से बदल देंगे।

प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन (Durga Puja Look)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी वेस्टर्न ही नहीं बल्कि इंडियन लुक के लिए भी चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के साड़ी लुक तो दुनियाभर में फेमस हैं और ऐसे में आज हम दुर्गा पूजा के लिए आपको ग्लोबल स्टार प्रियंका के ही कुछ खास 5 ब्लाउज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी इस फेस्टिवल कॉपी कर सकती हैं।

मैजेंटा-गुलाबी ब्लाउज

प्रियंका चोपड़ा की मैजेंटा-गुलाबी साड़ी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस खूबसूरत साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग कलर का ब्लाउज कैरी किया था। सिम्पल साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने स्ट्रेप वाला ब्लाउज पहना था, जिसमें फूलों के डिजाइन बने हुए थे।

पिंक ऑफ शोल्डर ब्लाउज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लाइट पिंक की साड़ी के साथ बोल्ड ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था। हर उम्र की लड़कियों के लिए देसी गर्ल का यह ब्लाउज एकदम परफेक्ट है, जिस आप भी ट्राई कर सकती हैं।

फुल स्लीव ब्लाउज 

प्रियंका चोपड़ा की पोल्का डोट साड़ी में लाल रंग का फुल स्लीव डिजाइन ब्लाउज डिजाइन काफी बेहतरीन लग रहा है। बड़े-बड़े झुमकों और जूड़े में देसी गर्ल का यह लुक बहुत खूबसूरत लग रहा था।

ऑफ शोल्डर ब्लैक ब्लाउज 

प्रियंका चोपड़ा के ब्लाउज डिजाइन की बात करें तो वो ज्यादातर ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी करती हैं, जो उनके ऊपर खूब जचते भी हैं। ब्लैक कलर की साड़ी में देसी गर्ल का यह खूबसूरत ब्लाउज उनको ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन लुक भी दे रहा है।

राउंड नेक ब्लाउज

फ्लोरल प्रिटेंड साड़ी के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने स्लीवलेस राउंड नेक ब्लाउज पहना था और जो उनके इस लुक की खूबसूरती को दोगुना कर रहा था। प्रिटेंड साड़ी के साथ प्लेन ब्लाउज काफी जच रहा था। यह भी पढ़ें: Flying Beast: ‘स्मार्ट जोड़ी’ फेम गौरव तनेजा-रितु राठी कौन? जिनके तलाक की उड़ रहीं खबरें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.