TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

Priya Marathe Death: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गईं प्रिया मराठे? जानें एक्ट्रेस की नेट वर्थ

Priya Marathe Net Worth: एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आइए जानते हैं कि वह कितने करोड़ की मालकिन थीं और अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं?

Photo Credit- X

Priya Marathe Net Worth: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि एक्ट्रेस इतने कम वक्त से इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। बता दें कि प्रिया पिछले काफी वक्त से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही थीं। अपनी इस बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने आखिरकार आज रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आइए जानते हैं कि वह अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं।

कितने करोड़ की मालकिन थीं प्रिया मराठे?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी और मराठी एक्ट्रेस प्रिया मराठे की 2025 तक कुल नेट वर्थ 1-2 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह हर महीने करीब 1 से 2 लाख रुपये कमाती थीं। प्रिया की कमाई का मुख्य जरिया टीवी शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट थे। एक्ट्रेस मुंबई में अपने पति शांतनु मोघे के साथ रहती थीं। वहीं कार कलेक्शन की बात करें तो एक्ट्रेस के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर थी।

यह भी पढ़ें: कौन थीं Priya Marathe? जिन्होंने TV से फिल्मों तक कमाया था नाम, कैंसर से हार गईं जंग

इन टीवी शो से बनाई थी पहचान

प्रिया मराठे ने मराठी टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला शो ‘या सुखानोया’ था जो साल 2005 में टेलीकास्ट हुआ था। प्रिया कुछ मराठी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी थीं। हिंदी इंडस्ट्री में उन्होंने टीवी शो 'कसम से' से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें पहचान 'पवित्र रिश्ता' और 'कॉमेडी सर्कस' जैसे शोज से मिली थी। इसके अलावा प्रिया 'उतरन' और 'महाराणा प्रताप' जैसे कई शो में नजर आ चुकी थीं।

क्या करते हैं एक्ट्रेस के पति?

प्रिया मराठे के पति शांतनु मोघे मराठी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। वह दिग्गज वेटरन एक्टर श्रीकांत मोघे के बेटे हैं। एक्ट्रेस ने साल 2012 में शांतनु से शादी रचाई थी। हालांकि शादी से पहले दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। एक्ट्रेस के निधन से शांतनु मोघे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.